SM Trends: 10 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 10 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

इस समय बिग बैश लीग 2024-25 का बेहतरीन मैच सिडनी थंडर और होबार्ट हरिकेन्स के बीच में खेला जा रहा है।

SM Trends Of 10 Jan
SM Trends Of 10 Jan

इस समय आयरलैंड और भारत महिला टीम के बीच पहला वनडे मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आयरलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए।

आयरलैंड की ओर से कप्तान गैबी लुईस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। यही नहीं लेह पॉल ने 59 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया की ओर से प्रिया मिश्रा ने 9 ओवर में 56 रन देकर दो विकेट झटके। मेजबान को यह मैच जीतने के लिए 50 ओवर में 239 रन बनाने हैं।

इसके अलावा इस समय बिग बैश लीग 2024-25 का बेहतरीन मैच सिडनी थंडर और होबार्ट हरिकेनस के बीच में खेला जा रहा है। महत्वपूर्ण मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी थंडर ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 164 रन बनाए हैं।

टीम की ओर से कप्तान डेविड वॉर्नर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 7 चौकों की मदद से 88* रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान होबार्ट हरिकेन्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा। होबार्ट हरिकेन्स को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 165 रन बनाने हैं।

 

 

close whatsapp