SM Trends: 12 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 12 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

इस समय टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

SM Trends Of 12 Feb
SM Trends Of 12 Feb

इस समय टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और इंग्लैंड के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। यही नहीं मेजबान की ओर से बेहतरीन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक बनाया।

शुभमन गिल ने इस मैच में 112 रन की बहुमूल्य पारी खेली जिसकी वजह से टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के खिलाफ काफी अच्छी स्थिति में। शुभमन गिल के अलावा अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 52 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच इस समय पहला वनडे मैच कोलंबो में खेला जा रहा है जिसमें मेजबान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया इस समय काफी खराब स्थिति में है। श्रीलंका की ओर से कप्तान चारिथ असलंका ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 14 चौके और पांच छक्कों की मदद से 127 रन की धुआंधार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान श्रीलंका के कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा।

 

 

 

close whatsapp