SM Trends: 14 सितंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 14 सितंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

आज यानी 14 सितंबर को भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Social Media Trends Of 14 Sept
Social Media Trends Of 14 Sept

आज यानी 14 सितंबर को भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूर्यकुमार यादव के जन्मदिन पर तमाम लोगों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। बता दें, सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनकी बल्लेबाजी के कई लोग दीवाने हैं।

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैच की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मैच 15 सितंबर को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।

दिलीप ट्रॉफी 2024 के खेल के तीसरे दिन इंडिया A की ओर से प्रथम सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 122 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। प्रथम सिंह के अलावा इस मैच में तिलक वर्मा ने भी 111* रन बनाए। तिलक वर्मा की बल्लेबाजी की भी सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा की जा रही है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?