SM Trends: 15 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 15 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

महिला प्रीमियर लीग 2025 का दूसरा मैच आज यानी 15 फरवरी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में वडोदरा में खेला जाना है।

SM Trends Of 15 Feb
SM Trends Of 15 Feb

महिला प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 14 फरवरी से हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का पहला मैच गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के बीच में खेला गया था। पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हराया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की सभी खिलाड़ियों ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

अब महिला प्रीमियर लीग 2025 का दूसरा मैच आज यानी 15 फरवरी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में वडोदरा में खेला जाना है। आगामी मैच से पहले दोनों ही टीमों को नेट्स में जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया रवाना हो चुकी है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Whistle Podu Army (@whistlepoduarmy)

 

 

close whatsapp