SM Trends: 15 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 15 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

टीम इंडिया की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से 135 रनों की धुआंधार पारी खेली।

SM Trends Of 15 Jan
SM Trends Of 15 Jan

इस समय भारतीय महिला क्रिकेट टीम आयरलैंड के खिलाफ राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में तीसरा वनडे मैच खेल रही है। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 435 रनों का विशाल स्कोर बनाया। मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से सभी बल्लेबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई।

कप्तान स्मृति मंधाना ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से 135 रनों की धुआंधार पारी खेली। वहीं स्मृति मंधाना के अलावा प्रतिका रावल ने 154 रनों की शानदार पारी खेली। रावल ने अपनी इस पारी के दौरान 20 चौके और एक छक्का लगाया। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज रिचा घोष ने 59 रन बनाए। आयरलैंड महिला टीम को मैच जीतने के लिए 50 ओवर में 436 रन चाहिए।

वहीं बिग बैश लीग 2024-25 का महत्वपूर्ण मैच एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 182 रन बनाए हैं। टीम की ओर से ओली पोप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए। ओली पोप के अलावा एलेक्स रॉस ने 48 रनों का योगदान दिया। सिडनी सिक्सर्स को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 183 रन बनाने हैं।

 

close whatsapp