SM Trends: 17 मार्च के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends: 17 मार्च के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

पंत की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है।

(Image Credit- Twitter X)
(Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह स्टुपिड, स्टुपिड, स्टुपिड कहते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इसे पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर से जोड़ कर देख रहे हैं, क्योंकि जब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के एक मैच के दौरान पंत एक गैर-जिम्मेदाराना शाॅट खेलकर आउट होते हुए, गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान उन्हें स्टुपिड कहा था।

इसके अलावा आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने आज फाफ डु प्लेसिस को टीम का उपकप्तान नियुक्त करने की जानकारी दी है। तो वहीं, आगामी सीजन के शुरू होने से पहले श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल पंजाब किंग्स व गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं।

close whatsapp