SM Trends: 18 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 18 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

आज यानी 18 जनवरी को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है।

SM Trends Of 18 Jan
SM Trends Of 18 Jan

आज यानी 18 जनवरी को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है। इन दोनों ही इवेंट्स के लिए टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे जबकि शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

इस समय पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने पहले टेस्ट की अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 230 रन बनाए थे जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 137 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान की ओर से साजिद खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके जबकि नोमान अली ने 5 विकेट अपने नाम किए। इन दोनों ही गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और लगातार अंतराल में विकेट हासिल किए।

close whatsapp