SM Trends: 31 दिसंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 31 दिसंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

इस समय बिग बैश लीग 2024-25 का शानदार मुकाबला एडिलेड के एडिलेड ओवल में एडिलेड स्ट्राइकर्स और पर्थ स्कॉरचर्स के बीच में खेला जा रहा है।

SM Trends Of 31 December
SM Trends Of 31 December

इस समय बिग बैश लीग 2024-25 का शानदार मुकाबला एडिलेड के एडिलेड ओवल में एडिलेड स्ट्राइकर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच में खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 142 रन बनाए हैं। एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से Brendan Doggett ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47* रन बनाए। उनकी इसी बल्लेबाजी की वजह से एडिलेड टीम मैच में वापसी कर पाई है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट की शुरुआत 3 जनवरी से सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हो रही है। आगामी मैच को दोनों की टीमें अपना नाम जरूर करना चाहेंगी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को शुरू होने में अब बस 50 दिन ही बचे हैं। आगामी टूर्नामेंट को लेकर आईसीसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुरुष टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2024 का ऐलान किया है। इस टीम में दो भारतीयों को शामिल किया गया है। यह दो भारतीय खिलाड़ी है यशस्वी जायसवाल और जसप्रीत बुमराह। यही नहीं अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया है।

 

 

close whatsapp