WPL 2023: RCB ने लगाई 3.4 करोड़ की बोली तो खुशी से झूम उठी स्मृति मंधाना, वायरल हुआ वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2023: RCB ने लगाई 3.4 करोड़ की बोली तो खुशी से झूम उठी स्मृति मंधाना, वायरल हुआ वीडियो

स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रूपए में खरीदा हैं।

Smriti Mandhana (Photo Source: Twitter)
Smriti Mandhana (Photo Source: Twitter)

इस वक्त मुंबई में महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र के लिए ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना पहली खिलाड़ी थी जिस पर ऑक्शन में बोली लगी। स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रूपए में खरीदा। ऑक्शन के बीच सोशल मीडिया पर मंधाना का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

स्मृति मंधाना के चेहरे से नहीं जा रही खुशी

महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन के शुरू होने से पहले ही इस बात की आशा की जा रही थी कि स्मृति मंधाना ऑक्शन में महंगी बिकने वाली हैं और उन पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजर रहने वाली हैं। इस ऑक्शन के लिए मंधाना का बेस प्राइस 50 लाख था। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों ही टीमें स्मृति को खरीदने के लिए बेताब थी। मुंबई और बैंगलोर के बीच स्मृति को खरीदने के लिए ऑक्शन टेबल पर कमाल की जंग हुई।

स्मति मंधाना अपना ऑक्शन पूरी भारतीय महिला टीम के साथ साउथ अफ्रीका से लाइव देख रही थी। जैसे ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.4 करोड़ में स्मृति मंधाना को खरीदा वैसे ही पूरी महिला टीम ने स्मृति को जमकर बधाई दी। स्मृति के चेहरे की खुशी और उनका रिएक्शन बता रहा था कि वो इस ऑक्शन के बाद कितनी खुश थी।

यहां देखें वायरल वीडियो-

वहीं बात करें ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तो फ्रेंचइजी ने कुछ बड़े नामों पर भरोसा दिखाया हैं। स्मृति मंधाना के अलावा ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी एलिस पैरी को बैंग्लोर ने 1.7 करोड़ रूपए में खरीदा हैं। और स्टार गेंदबाज रेणुका सिंह को 1.5 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।

बता दें कि पहले महिला आईपीएल के लिए 15 देशों की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, बांग्लादेश, आयरलैंड और जिम्बाब्वे की खिलाड़ी शामिल हैं। जबकि हॉन्गकॉन्ग, थाईलैंड, UAE, नीदरलैंड और USA की 8 खिलाड़ियों ने भी बोली में हिस्सा लिया है

close whatsapp