SM Trends: 19 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends: 19 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड 2025 की सीरीज बर्मिंघम में शुरू हो गयी है, जिसमें 19 जुलाई के मुकाबले में साउथ अफ्रीका की तरफ से एबी डिविलियर्स और वेस्टइंडीज की तरफ से क्रिस गेल आमने-सामने खेलने वाले हैं।

ab de villiers and chris gayle _(Image Credit- Twitter X)
AB De Villiers and Chris Gayle _(Image Credit- Twitter X)

वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड का 2025 का संस्करण बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर 18 जुलाई से खेला जा रहा है। पहला मैच पाकिस्तान चैम्पियंस और इंग्लैंड चैम्पियंस के बीच खेला गया, जिसमें पाकिस्तान चैम्पियंस की टीम पांच रनों से विजयी रही। दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज चैम्पियंस और दक्षिण अफ्रीका चैम्पियंस के बीच 19 जुलाई को होगा।

इसी दौरान दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट की, जिसमें वह मजाकिया अंदाज में वेस्टइंडीज के हरफनमौला दिग्गज क्रिस गेल को चुनौती देते हुए नजर आ रहें हैं। एबी नेट पर बॉलिंग प्रैक्टिस करते भी नजर आ रहें हैं। अब यह वीडियों फैस में वायरल है।

वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी का आज जन्मदिन हैं। रोजर 1983 की विश्व कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे। स्विंग गेंदबाजी में माहिर बिन्नी ने उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से रोजर बिन्नी को शुभकामनाएँ दी।  

19 जुलाई के शानदार ट्वीट और वीडियो के बारे में यहां देखें

 

close whatsapp