SM Trends: यहां देखें 21 जून के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ट्वीट और वीडियो । CricTracker Hindi

SM Trends: 21 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्रिकेट जगत ने शुभकामनाएं दीं

Social Media Trends (image Source: X)
Social Media Trends (image Source: X)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने लीड्स के हेडिंग्ले में पहले टेस्ट में पहले दिन बेन स्टोक्स के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। टॉस हारना भारतीय टीम के लिए अच्छा साबित हुआ। उसने पहले दिन 3 विकेट के नुकसान पर कुल 359 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने बेन स्टोक्स के फैसले को गलत साबित किया और शानदार शुरुआत दिलाई।

वहीं पहले दिन कप्तान शुभमन गिल के शतक की युवराज सिंह ने जमकर सराहना की। इसके अलावा अन्य दिग्गजों ने भी उनकी तारीफ की। सलामी यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में अपना पहला टेस्ट शतक बनाते हुए सुर्खियां बटोरी।

आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वह सिंगल हैं और चहल उनके अच्छे दोस्त हैं। महवश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वे 2019 से क्रिकेट से जुड़ी हैं और उनका करियर उनकी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने वीडियो में अपने प्रोडक्शन हाउस और सलमान खान, कार्तिक आर्यन जैसे सितारों के साथ काम का भी जिक्र किया।

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)

 

close whatsapp