SM Trends: यहां देखें 30 मई, IPL 2025 के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ट्वीट और वीडियो । CricTracker Hindi

SM Trends: 30 मई, IPL 2025 के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

Social Media Trends (image Source: X)
Social Media Trends (image Source: X)

आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आज का मुकाबला जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। वहीं हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और उसके ट्रॉफी जीतने का सपना टूट जाएगा।

आज के मुकाबले के लिए मुंबई और गुजरात के खिलाड़ी जमकर पसीना बहाते हुए नजर आए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो फ्रेंचाइजियो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किए हैं। वहीं क्रिकेट एक्सपर्ट भी कौन किस पर भारी पड़ेगा इसको लेकर अपनी राय दे रहे हैं।

इसके अलावा क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया, जिसमें हेजलवुड और सुयश शर्मा का योगदान अहम रहा। दोनों गेंदबाजों ने पंजाब के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया था। मैच के बाद दोनों ने अपने प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी।

 

 

 

 

 

 

close whatsapp