Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 19 जून के ट्रेंडिंग ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बैक टू बैक शतक जड़ा

Social Media Trends
Social Media Trends

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप स्टेज के बाद अब सुपर-8 चरण का आगाज होने वाला है। आज यानी 19 जून को ग्रुप 2 के साउथ अफ्रीका और यूएसए के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में आयोजित होगा। दोनों टीमों ने इसके लिए कमर कस ली है।

वहीं 20 जून को भारत अपने सुपर-8 मुकाबले की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ करेगा। इससे पहले विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के दिग्गज वेस्ले हॉल से मुलाकात की। दोनों की बातचीत का वीडियो सामने आया, जिसमें कोहली बड़े ही विनम्र भाव से उनसे बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो और सामने आया है, जिसमें वह अपने युवा फैन की जर्सी पर Autograph दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो में कोहली GYM के कपड़ों में ही दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा भारतीय टीम के स्टार टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने 7 सेकेंड का एक वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में उनका चेहरा नहीं दिख रहा है।

हारिस रऊफ के वायरल वीडियो मामले में उनके साथी खिलाड़ी सपोर्ट में उतर आए हैं। मोहम्मद रिजवान, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज समेत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी ऐसी घटना नाराजगी जाहिर की है और फैन्स से खिलाड़ियों को सम्मान और उचित व्यवहार करने का आग्रह किया है।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका महिला के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बैक टू बैक शतक जड़ दिया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

close whatsapp