Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 20 जून के ट्रेंडिंग ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा

Social Media Trends
Social Media Trends

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 42वें मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 का शानदार आगाज किया है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज टीम ने इंग्लैंड के सामने 181 रनों का लक्ष्या रखा था, जिसे फिल सॉल्ट और जॉनी बेयरस्टो की तूफानी पारियों के दम पर इंग्लैंड ने 17.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

सॉल्ट ने 47 गेंदों पर 87 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं मुकाबले के दौरान फिल साल्ट ने रोमारियो शेफर्ड के एक ओवर में 30 रन बटोरे। उन्होंने उस ओवर में तीन चौके और तीन छक्के जड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

वहीं 19 जून को एंटीगुआ में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लबाजी करते हुए यूएसए के सामने 195 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में यूएसए की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन ही बना पाई। हालांकि, यूएसए ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। दिग्गज क्रिकेटरों ने उनकी जमकर प्रशंसा की।

भारत और अफगानिस्तान के बीच आज मुकाबला

इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में आज यानी 20 जून को 43वां मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच बाराबडोस में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने इसके लिए कमर कस लिया है। वे जीत के साथ सुपर-8 में आगाज करना चाहेंगे। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा।

इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर डेविड जॉनसन की निधन की खबरें सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने गुरुवार को एक निजी अपार्टमेंट में चौथे फ्लोर से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। डेविड जॉनसन के निधन क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम क्रिकेटरों ने उनकी मौत पर दुख जताया है और शोक व्यक्त की।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

close whatsapp