इस हॉट एक्ट्रेस ने कहा कि रोहित शर्मा मुझ पर मरते थे, रोहित की जिंदगी में आ सकता है भूचाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

इस हॉट एक्ट्रेस ने कहा कि रोहित शर्मा मुझ पर मरते थे, रोहित की जिंदगी में आ सकता है भूचाल

Rohit Sharma
Rohit Sharma (Photo by Matt King/Getty Images)

सोफिया हयात को आप नहीं जानते हों या भूल चुके हों तो याद दिला दे कि ये वो मोहतरमा हैं जो चर्चा में रहने के लिए सब कुछ करने को तैयार रहती हैं। मॉडल और एक्ट्रेस हैं। कभी ग्लैमर जगत छोड़ कर नन बन जाती है और जब मन उकता जाता है तो नौजवान छोकरे से शादी कर लेती है। बाद में उस पर आरोप लगा कर उन्हें छोड़ देती हैं।

कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी वे नजर आई थीं। बिग बॉस 7 की विवादित कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। इसी शो में अरमान कोहली से उनकी जोरदार झड़प हुई थी। शो से बाहर निकलते ही उन्होंने अरमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी। पुलिस शो से ही अरमान को उठा कर ले गई थी।

कुछ साल पहले क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ उनकी ‘दोस्ती’ खासी चर्चा में थी। दोनों को साथ में देखा गया। सोशल मीडिया पर कुछ फोटो में वे दोनों साथ भी नजर आएं। अब इसी रिलेशनशिप का जिक्र वे अपनी किताब में करने जा रही हैं जिसे वो लिख रही हैं। रोहित शर्मा की अब शादी हो चुकी है और सोफिया की किताब से उनके वैवाहिक जीवन में भूचाल आ सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोफिया ने रोहित शर्मा से अपने रिश्ते के बारे में लिखने की बात कही है। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का दावा किया है कि वह रोहित के साथ रिलेशनशिप में थी। सोफिया के अनुसार रोहित तो उन पर जान छिड़कते थे। दोनों बेहद करीब थे और साथ में रहा भी करते थे।

इस बात से खत्म हुई रिलेशनशिप
सोफिया के अनुसार दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन एक दिन रोहित ने सोफिया का परिचय यह कह कर कराया कि यह मेरी फैन हैं। इस बात ने सोफिया को दु:ख पहुंचाया और दोनों के रिश्ते खट्टे हो गए। अब साथ में गुजारे गए पलों का हिसाब सोफिया अपनी किताब में लिखेंगी।

close whatsapp