हिटमैन को लेकर युवराज सिंह की भविष्यवाणी, कहा- इस वर्ल्ड कप में रोहित का बल्ला...... - क्रिकट्रैकर हिंदी

हिटमैन को लेकर युवराज सिंह की भविष्यवाणी, कहा- इस वर्ल्ड कप में रोहित का बल्ला……

2019 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 9 पारियों में 648 रन बनाये थे।

Yuvraj Singh and Rohit Sharma
Yuvraj Singh and Rohit Sharma. (Photo Source: Getty Images)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 इस साल भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से खेला जाएगा और इसको लेकर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह हैं। चूंकि ये वर्ल्ड कप भारत में खेला जाएगा तो जाहिर तौर पर हर एक जगह टीम इंडिया को फैंस से काफी स्पोर्ट मिलेगा। हालांकि इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और उनकी टीम पर काफी दबाव होगा क्योंकि पिछले 10 सालो से भारत कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। इससे पहले भारत ने अपने आखिरी वर्ल्ड कप साल 2011 में भारत की कप्तानी में जीता था।

वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का साथ मिला है। युवी को पूरा भरोसा है कि 2019 वर्ल्ड कप की तरह इस वर्ल्ड कप में भी रोहित अपने बल्ले से धमाल मचाएंगे। गौरतलब है कि 2019 वर्ल्ड कप में रोहित ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था और कई रिकॉर्ड तोड़े थे।

युवराज ने क्रिकेट बासु यूट्यूब चैनल पर कहा कि, “मैं समझता हूं की रोहित शर्मा अभी सव्रश्रेष्ट फ्रॉर्म में नहीं हैं। पिछली बार भी 2019 वर्ल्ड कप से पहले, वह आईपीएल में अच्छी फॉर्म में नहीं थे और मैंने उनसे कहा था कि कुछ स्पेशल आ रहा है, बस अच्छे जोन में रहे और उन्होंने वर्ल्ड कप में 4-5 शतक लगाए थे। इस वक्त भी वो अच्छे फॉर्म में नहीं हैं लेकिन वो वर्ल्ड कप में रन बनाएंगे। आप कभी नहीं जानते सब कुछ एक करण से होता है| मेरे साथ ऐसा हुआ और सचिन ने मुझे यही बताया है।”

2019 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे

आपको बता  दें कि, रोहित 2019 वर्ल्ड कप के सबसे अधिक  बनाने वाले खिलाड़ी थे, वहां उन्होंने नौ परियों में 81 की औसत और 98.33 की स्ट्राइक रेट से 648 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज ने टूनामेंट के दौरान एक अर्धशतक और पांच शतक लगाए, जो एक एक ही संस्करण में सवर्धिक शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

वनडे विश्व कप 2023 फैंस को भारतीय टीम से काफी उम्मीदें हैं। फैंस चाहते हैं कि कप्तान रोहित जिनके लिए ये शायद आखिरी वनडे वर्ल्ड कप हो सकता है वो इस साल ICC ट्रॉफी अपने नाम करें। वहीं भारतीय टीम भी अपने 10 साल के लंबे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के लिए बेताब होगी।

close whatsapp