दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज Jonty Rhodes ने मॉडर्न पेरेंटिंग को लेकर उजागर किया कड़वा सच! - क्रिकट्रैकर हिंदी

दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज Jonty Rhodes ने मॉडर्न पेरेंटिंग को लेकर उजागर किया कड़वा सच!

जोंटी रोड्स स्थायी रूप से स्वीडन में बस गए हैं।

Jonty Rhodes
Jonty Rhodes. (Photo by Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर Jonty Rhodes ने हाल ही में सोशल मीडिया पर मॉडर्न पेरेंटिंग को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। जोंटी रोड्स ने कहा कि बच्चों और प्रकृति के बीच के बीच बढ़ता अंतर इस युग की एक बढ़ती हुई समस्या हैं।

तेजी से तकनीकी प्रगति के चलते बिना वजह प्रकृति का आनंद लेना और इसके साथ समय बिताने का आनंद अपने आप में गायब होते जा रहे हैं। हम सभी आधुनिक चीजों में खुद को इतना व्यस्त रखते हैं कि हम प्रकृति से मिलने वाली शांति से दूर होते जा रहे हैं। दरअसल, जोंटी रोड्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने सबसे छोटे बेटे नाथन की एक तस्वीर साझा करते हुए प्रकृति के साथ मानव के बंधन के महत्त्व पर प्रकाश डालने की कोशिश की है।

Jonty Rhodes ने प्रकृति के साथ बच्चों के जुड़ाव के महत्त्व पर बात की

इस पोस्ट के माध्यम से दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज दुनिया भर के माता-पिता को आज की तेज गति से तकनीकी साधनों के साथ आगे बढ़ने वाली दुनिया में पर्यावरण के प्रति बच्चों में दिलचस्पी जगाने को प्राथमिकता देने पर जोर दे रहे हैं। नाथन इस पोस्ट में एक पौधे के पास बैठकर बाहर के हरे भरे माहौल की शांति का लुफ्त उठाते हुए नजर आ रहा है।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

जोंटी रोड्स ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा: “इन दिनों, बच्चों को शांति से बैठना और प्रकृति की शक्ति की सराहना करना सिखाना कुछ ऐसा है जो हम माता-पिता नहीं कर पाते।”

स्वीडन में काम कर रहे हैं रोड्स

आपको बता दें, जोंटी रोड्स अपने करियर के दौरान अपने जबरदस्त फील्डिंग कौशल के लिए मशहूर थे, और अब वह कोचिंग के क्षेत्र में अपना नाम बना रहे हैं। रोड्स ने सितंबर 2020 में स्वीडिश क्रिकेट फेडरेशन के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, और अब वह स्थायी रूप से स्वीडन में बस गए हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए फील्डिंग कोच के रूप में काम किया था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?