सोफी डिवाइन ने टीम इंडिया के खिलाफ पहले वनडे में अपना विकेट दिया गिफ्ट में, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

सोफी डिवाइन ने टीम इंडिया के खिलाफ पहले वनडे में अपना विकेट दिया गिफ्ट में, आप भी देखें वीडियो

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 59 रनों से हराया।

Sophie Devine (Pic Source-X)
Sophie Devine (Pic Source-X)

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 59 रनों से हराया। इस मैच में मेजबान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

मैच के दौरान न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने अपना विकेट मेजबान को मुफ्त में दे दिया। दरअसल यह सब देखने को मिला न्यूजीलैंड की पारी के 12वें ओवर में। दीप्ति शर्मा की गेंद को सोफी डिवाइन ने काफी आराम से खेला और वो एक ही जगह खड़ी रही। न्यूजीलैंड की कप्तान सही समय पर क्रीज पर वापस नहीं आ पाई और इतनी देर में दीप्ति शर्मा ने गेंद विकेटकीपर की ओर फेंकी जिन्होंने उन्हें रनआउट कर दिया।

सोफी डिवाइन को लगा कि वो क्रीज के अंदर आ गई है लेकिन ऐसा नहीं था और अनुभवी खिलाड़ी ने अपना विकेट खो दिया। बता दें कि, सोफी डिवाइन टीम इंडिया के खिलाफ पहले वनडे में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही और दो रन बनाकर आउट हो गई।

यह रही वीडियो:

पहले वनडे को भारतीय महिला टीम ने किया अपने नाम

इस मैच में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 227 रन बनाए। टीम की ओर से दीप्ति शर्मा ने 41 रनों की पारी खेली जबकि Tejal Hasabnis ने 42 रनों का योगदान दिया। शेफाली वर्मा ने 33 रनों की पारी खेली जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने 37 रन बनाए। इस मैच में स्मृति मंधाना बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही और 5 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गई।

जवाब में न्यूजीलैंड महिला टीम ने निराशाजनक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 168 रन बनाए। टीम की ओर से ब्रूक हेलीडे ने 39 रन बनाए जबकि मेडी ग्रीन 31 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गई। लॉरेन डाउन ने 26 रनों की पारी खेली जबकि जॉर्जिया प्लिम्मर ने 25 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया की ओर से राधा यादव ने तीन विकेट झटके जबकि साइमा ठाकुर ने दो विकेट हासिल किए। तीन मैच की वनडे सीरीज में भारतीय महिला टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?