सौरव गांगुली ने बताई धोनी को टीम का मेंटोर बनाने की वजह

टी-20 फॉर्मेट में धोनी का रिकॉर्ड अच्छा है इसलिए उन्हें टीम के साथ जोड़ा है-सौरव गांगुली।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
MS Dhoni and Sourav Ganguly. (Photo Source: Getty Images)

17 अक्टूबर से टी-20 वर्ल्ड कप की शुरूआत होने जा रही है, जिसके लिए टीम इंडिया ने अपने साथ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मेंटोर के तौर पर जोड़ा। वहीं इस ऐलान के बाद से क्रिकेट फैन्स उत्साहित हैं और BCCI को इसके लिए शुक्रिया अदा कर रहे हैं, दूसरी ओर धोनी को इस अहम जिम्मेदारी देने पर अब BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली का बयान आया है और उन्होंने बताया है कि माही आखिरी क्यों टीम के साथ इस टूर्नामेंट में जा रहे हैं।

सौरव गांगुली ने धोनी पर ये बयान दिया

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में टीम की कप्तनी कर रहे हैं, इससे पहले आखिरी बार साल 2016 में ये टूर्नामेंट खेला गया था जिसमें धोनी टीम के कप्तान थे। वहीं अब भारतीय बोर्ड अपनी टीम को मजबूत खिलाड़ियों और सोच के साथ मैदान में उतारना चाहता है इसलिए धोनी का सहारा लिया गया है।

*टी-20 फॉर्मेट में धोनी का रिकॉर्ड अच्छा है इसलिए उन्हें टीम के साथ जोड़ा है-सौरव गांगुली।
*गांगुली ने बताया कि धोनी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हुई थी, फिर उन्हें टीम में के साथ जोड़ा था।
*धोनी के होने से टीम को काफी ज्यादा मदद मिलेगी- गांगुली।
*2019 में स्टीव वॉ भी इसी भूमिका में थे जब ऑस्ट्रेलिया टीम ने एशेज 2-2 से ड्रॉ किया था-सौरव गांगुली।

अजय जडेजा ने धोनी को मेंटोर बनाए जाने पर उठाए थे सवाल

एक तरफ फैन्स धोनी को टीम इंडिया के साथ फिर से देखने के लिए उत्साहित हैं, तो दूसरी और पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजय जडेजा धोनी को मेंटोर बनाए जाने से हैरान थे और उन्होंने कहा था कि वो समझ नहीं पा रहे हैं कि रवि शास्त्री के होते हुए धोनी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी क्यों दी गई है। फिलहाल धोनी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।

Advertisement