सौरव गांगुली ने विराट कोहली की हरकतों का दिया करारा जवाब! - क्रिकट्रैकर हिंदी

सौरव गांगुली ने विराट कोहली की हरकतों का दिया करारा जवाब!

सौरव गांगुली इस समय जारी आईपीएल दिल्ली कैपिटल्स (DC) के क्रिकेट निदेश के रूप में काम कर रहे हैं।

Virat Kohli and Sourav Ganguly. (Image Source: BCCI-IPL/Twitter)
Virat Kohli and Sourav Ganguly. (Image Source: BCCI-IPL/Twitter)

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच का तनाव अब पूरी तरह से जगजाहिर हो चूका है, और अब ऐसा लग रहा है भारतीय क्रिकेट के दोनों दिग्गजों के बीच की दुश्मनी लगातार बढ़ते ही जा रही है।

कुछ समय पहले तक क्रिकेट जगत को लग रहा था कि विराट कोहली और सौरव गांगुली के रिश्तों में तल्खी की खबरें महज अफवाह है, लेकिन जारी आईपीएल 2023 में जिस तरह से उन्होंने सार्वजनिक रूप एक-दूसरे के लिए अपनी नापसंदगी का खुलकर प्रदर्शन किया, उससे साफ हो गया कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है।

विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच का तनाव खींचते ही जा रहा है

दरअसल, जारी आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हाल ही में खेले गए पिछले मुकाबले के दौरान विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच के खराब संबंध जगजाहिर हो गए, जब पूर्व भारतीय कप्तान बहुत बुरी तरह से दादा को काफी देर तक घूरते रहे, जब वह पानी पीते हुए उनके पास से गुजरे। फिर मैच के बाद दोनों ने एक-दूसरे को नजरअंदाज किया और हैंडशेक नहीं किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।

RCB vs DC मैच के दूसरे दिन फिर कोहली विराट ने सौरव गांगुली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर पूर्व BCCI अध्यक्ष के साथ अपने मनमुटाव की पुष्टि की। हालांकि, इस सब के बावजूद पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली इंस्टाग्राम पर कोहली को 16 अप्रैल तक फॉलो कर रहे थे।

लेकिन फिर बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने 17 अप्रैल को RCB के स्टार बल्लेबाज को अनफॉलो कर विराट पर पलटवार किया। इन सब चीजों से साफ जाहिर होता है कि कोहली और गांगुली में से कोई भी अतीत के अपने मनमुटाव से आगे नहीं बढ़ पाए है, जो नवंबर 2021 में कोहली को वनडे कप्तानी से हटाने के साथ शुरू हुआ था।

close whatsapp