शोएब अख्तर के 'Virat Kohli को वर्ल्ड कप के बाद वनडे से संन्यास ले लेना चाहिए' वाले बयान पर सौरव गांगुली ने दिया तीखा जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

शोएब अख्तर के ‘Virat Kohli को वर्ल्ड कप के बाद वनडे से संन्यास ले लेना चाहिए’ वाले बयान पर सौरव गांगुली ने दिया तीखा जवाब

5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है क्रिकेट वर्ल्ड कप 

(Image Credit- Twitter)
(Image Credit- Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 इस बार भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। तो वहीं वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हाल में ही सुझाव दिया था कि भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को वर्कलोड मैनेजमेंट और सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकाॅर्ड को तोड़ने के लिए, वर्ल्ड कप के बाद व्हाइट बाॅल क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए।

बता दें कि अख्तर ने बैकस्टेज विद बोरिया के साथ बातचीत करते हुए कहा- मुझे नहीं लगता कि उन्हें इस विश्व कप के बाद 50 ओवरों के और मैच खेलने चाहिए। यदि आप उन्हें टी-20 क्रिकेट में खेलते हुए देखते हैं तो यह उनसे काफी कुछ छीन लेगा।

मुझे लगता है कि उन्हें कम से कम 6 साल और खेलना चाहिए और सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकाॅर्ड को तोड़ने के लिए व्हाइट बाॅल क्रिकेट के रिटायमेंट ले लेना चाहिए। तो वहीं जैसे ही अख्तर ने ये बयान दिया, तो यह बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया। तो वहीं अब अख्तर के इस बयान पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने तीखा जबाव दिया है।

Virat Kohli का समर्थन करते हुए गांगुली ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि एनडीटीवी की एक खबर के अनुसार शोएब अख्तर को करारा जबाव देते हुए सौरव गांगुली ने कहा- क्यों? विराट कोहली को जो क्रिकेट खेलना है वो खेलना चाहिए. क्योंकि वह प्रदर्शन कर रहा है। साथ ही गांगुली ने वेस्टइंडीज में टी-20 सीरीज में हारने के बाद भारतीय टीम को सलाह देते हुए कहा-

अपने बेस्ट खिलाड़ी चुनें, फिर चाहें यह बाएं हाथ के हों या दाएं हाथ के, भारत के पास कुछ बेहतरीन बाएं हाथ के खिलाड़ी है। उन्हें टीम में जगह मिलनी चाहिए। यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा और ईशान किशन, और इसके बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा….यह एक शानदार टीम है। भारत एक ऐसा देश है जहां अगर आप जीतते हैं तो अच्छी टीम बन जाते हैं और हारते हैं तो खराब टीम बन जाते हैं।

ये भी पढ़ें- LSG आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के बाद एकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुरू कर सकती है क्रिकेट एकेडमी

close whatsapp