कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए दक्षिण अफ्रीका ने 15-सदस्यीय टीम की घोषणा की; डेन वैन निकेर्क टूर्नामेंट से हुई बाहर

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम इस समय आईसीसी T20I रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है।

Advertisement

South Africa Women (Photo Source: Fiona Goodall/Getty Images)

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने 15 जुलाई को आगामी राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (कॉमनवेल्थ गेम्स 2022) के लिए 15-सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की है। दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान डेन वैन निकेर्क टखने की चोट से उबर पाने में विफल होने के बाद आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से बाहर हो गई हैं।

Advertisement
Advertisement

डेन वैन निकेर्क ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 194 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 4000 से अधिक रन बनाए हैं, और 200 से अधिक विकेट भी लिए हैं। वह जनवरी 2022 में टखने में चोट लगने के बाद महिला वर्ल्ड कप 2022 से भी बाहर हो गई थी, और अब तक पूरी फिटनेस हासिल नहीं कर पाई है।

सुने लुस आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी करेगी

हालांकि, अनुभवी बल्लेबाज मिग्नॉन डी प्रीज को दक्षिण अफ्रीका की 15-सदस्यीय महिला टीम में शामिल किया गया है। आपको बता दें, मिग्नॉन डी प्रीज ने अप्रैल में वर्ल्ड कप 2022 के समापन के बाद टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, हालांकि उन्होंने T20I क्रिकेट खेलना जारी रखा है।

डेन वैन नीकेर्क की अनुपस्थिति में सुने लुस आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी करेगी और इस समय वह इंग्लैंड दौरे पर भी बतौर कप्तान टीम के साथ हैं। इस समय इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसके बाद यह 15-सदस्यीय टीम तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी, जहां डेल्मी टकर भी हिस्सा लेगी।

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम इस समय आईसीसी T20I रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है, और वे पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हिस्सा लेने जा रही है, जो बर्मिंघम में 29 जुलाई से 7 अगस्त तक खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप बी में इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। आपको बता दें, दक्षिण अफ्रीका की पुरूष टीम ने साल 1998 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

यहां देखिए राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के लिए दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम:

एनेके बॉश, तृषा चेट्टी (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, लारा गुडॉल, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), मारिजने कैप, अयाबोंगा खाका, मारिया मसाबाता क्लास, सुने लुस (कप्तान), नोनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, शबनम इस्माइल, क्लो ट्रायोन, मिग्नॉन वैन डेर मेर्वे (डु प्रीज) और लौरा वोल्वार्ड्ट।

Advertisement