चेतेश्वर पुजारा की तारीफ तो कर दी पर उन्हें पहचान ना सकी दक्षिण अफ्रीका बोर्ड ! - क्रिकट्रैकर हिंदी

चेतेश्वर पुजारा की तारीफ तो कर दी पर उन्हें पहचान ना सकी दक्षिण अफ्रीका बोर्ड !

Cheteshwar Pujara
Cheteshwar Pujara celebrates his 50. (Photo Source: Twitter)

चेतेश्वर पुजारा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहांसबर्ग टेस्ट में अपने करियर का 17वां अर्धशतक जमाया लेकिन ये पारी उनके लिए कुछ खास यादगार नहीं बन पाई। पुजारा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे है लेकिन टेस्ट के पहले दिन मिले मौके को पूरी तरीके से भुना नहीं पाएं। टेस्ट के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 173 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए।

ये पुजारा के करियर के सबसे धीमे अर्धशतकों में से एक है। पुजारा 179 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। इतना ही नहीं पुजारा ने अपना खाता 54 गेंदों में खेला और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदों में खाता खोलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले 1994 में राजेश चौहान ने श्रीलंका के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में 57 गेंदों में अपना खाता खोला था।

हालांकि पुजारा के लिए इस पारी के बाद कुछ ऐसा हुआ जिसका फैंस को बूरा लगा। दरअसल दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें पहचाना ही नहीं और उनके अर्धशतक की खबर को ट्विटर पर रविचंद्रन अश्विन की तस्वीर के साथ ट्वीट कर दी। फिर क्या था… पुजारा के फैंस भड़क उठे। क्रिकेट साउथ अफ्रीका को उनकी गलती के बारे में लगातार ट्वीट किए गए, लेकिन बोर्ड ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और न ही अपनी गलती सुधारते हुए पुजारा की तस्वीर के साथ दोबारा ट्वीट किया।

ये है दक्षिण अफ्रीका बोर्ड द्वारा किया गया ट्वीट

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड की इस बड़ी चूक पर भारतीय फैंस भड़क गए और सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।

https://twitter.com/Imardnahc/status/956193093228752896

https://twitter.com/imritzK/status/956181684080205825

https://twitter.com/kumaranshul2000/status/956202034377756679

गौरतलब है कि जोहांसबर्ग टेस्ट के पहले दिन कोहली (54) और पुजारा (50) के अर्धशतकों के बावजूद भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 187 रन पर सिमट गई। पहले दिन के खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 6 ओवक के खेल में 1 विकेट के नुकसान पर 6 रन बना लिए है। भारत तीन मैचों की ये टेस्ट सीरीज पहले ही -0-2 से गंवा चुका है।

close whatsapp