South Africa vs Australia, ODI World Cup 2023, Semi-Final 2: जाने मैच के दौरान बनने वाले स्टैट व रिकाॅर्ड्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

South Africa vs Australia, ODI World Cup 2023, Semi-Final 2: जाने मैच के दौरान बनने वाले स्टैट व रिकाॅर्ड्स

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। 

South Africa vs Australia (Image Credit- Twitter X)
South Africa vs Australia (Image Credit- Twitter X)

जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने को एकदम तैयार है। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच यह मैच 16 नवंबर को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा।

तो वहीं आपको बता दें कि यह तीसरी मर्तबा है जब साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोई वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 1999 में एजबस्टन में मैच खेला गया था, जो टाइ हुआ था। तो वहीं 2007 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया था।

खैर, दोनों टीमों के बीच अगर वनडे क्रिकेट में हेड टू हेड की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच अभी तक वनडे क्रिकेट में कुल 109 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 55 बार ऑस्ट्रेलिया तो 50 बार साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की है। तो आइए जानते हैं इस मैच के दौरान बनने वाले कुछ खास आंकड़े-

1. कागिसो रबाडा (496) को इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट पूरा करने के लिए 6 विकेट की जरूरत है।

2. एडेन मार्करम (49) को वनडे क्रिकेट में 50 छक्के पूरे करने के लिए 1 छक्के की जरूरत है।

3. ट्रेविस हेड (48) को वनडे क्रिकेट में 50 छक्के पूरे करने के लिए 2 छक्के की जरूरत है।

4. ग्लेन मैक्सवेल (898) को 102 रनों की जरूरत है वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने के लिए।

5. डेविड वाॅर्नर (296) को इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 छक्के पूरा करने के लिए 6 छक्कों की जरूरत है।

6. लुंगी एंगीडी (199) को 1 विकेट की जरूरत है अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट लेने के लिए।

7. डेविड मिलर (932) को वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरे करने के लिए 68 रनों की जरूरत है।

8. ग्लेन मैक्सेवल (3892) को वनडे क्रिकेट में 4 हजार रन पूरा करने के लिए 108 रनों की जरूरत है।

ये भी पढ़ें- David Beckham ने ली भारतीय टीम और मास्टर-ब्लास्टर से क्रिकेट की कुछ खास टिप्स

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?