SA vs IND 1st T20I आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच का मैच?

SA vs IND: 1st T20I: Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

10 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी-20 मैच।

Team India (Photo Source: X/Twitter)
Team India (Photo Source: X/Twitter)

South Africa vs India 1st T20I: Match Prediction: भारत का बहुप्रतीक्षित दक्षिण अफ्रीका दौरा रविवार, 10 दिसंबर को किंग्समीड, डरबन में पहले टी-20 मैच के साथ शुरू होगा। इस सीरीज के दौरान दक्षिण अफ्रीका का नेतृत्व एडेन मार्कराम करेंगे जबकि सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में दिल तोड़ने वाली हार के बाद प्रोटियाज टीम पहली बार मैदान पर उतरेगी।

इस बीच, भारत ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ घरेलू मैदान पर 4-1 से टी20 सीरीज जीतने के बाद अब इस सीरीज को जीतने की की कोशिश करेगा। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने जब अपना आखिरी टी-20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था वहां उन्हें 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

अगले साल जून में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के साथ, दोनों टीमें कुछ ऐसे खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित करेंगी जो संभावित रूप से इस प्रमुख आयोजन के लिए टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

SA vs IND: मैच डिटेल्स

मुकाबला डिटेल्स
मैच साउथ अफ्रीका बनाम भारत, पहला T20I
वेन्यू किंग्समीड डरबन
तारीख और समय रविवार, 10 दिसंबर, 7:00 PM
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Star Sports Network, Disney+Hotstar

SA vs IND: किंग्समीड डरबन की पिच रिपोर्ट

किंग्समीड की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए एक अच्छी रहती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया सीरीज के दौरान इस मैदान पर खेले गए तीन T20I में, पहली पारी का औसत स्कोर 193 रहा। ऑस्ट्रेलिया ने 191 रन के लक्ष्य को 13 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है पिच पर स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिलती है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुन सकता है ताकि उसे पता चल सके कि उसे कितने लक्ष्य का पीछा करना है।

SA vs IND हेड टू हेड रिकॉर्ड T20Is में

खेले गए मैच 24
साउथ अफ्रीका जीता 10
भारत जीता 13
NR 01

SA vs IND संभावित Playing XI

दक्षिण अफ्रीका: रीज़ा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यांसिन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, लिज़ाद विलियम्स, तबरेज़ शम्सी

भारत: शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा/वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार

आज के मैच की भविष्यवाणी: लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम इस मैच को जीतेगी

close whatsapp