SA vs NED: तेज गेंदबाजों के बाद Keshav Maharaj ने भी धोया बहती गंगा में हाथ, नीदरलैंड का 7वां विकेट झटका  - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs NED: तेज गेंदबाजों के बाद Keshav Maharaj ने भी धोया बहती गंगा में हाथ, नीदरलैंड का 7वां विकेट झटका 

140 रनों के कुल स्कोर पर गिरा नीदरलैंड का 7वां विकेट 

South Africa vs Netherlands (Image Credit- Twitter X)
South Africa vs Netherlands (Image Credit- Twitter X)

ICC Cricket World Cup 2023: साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 15वां मैच आज 17 अक्टूबर, मंगलवार को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में साउथ अफ्रीका की शानदार गेंदबाजी के आगे डच टीम की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई है।

नीदरलैंड के बल्लेबाज एक के बाद लगातार पवेलियन से आ रहे हैं और वापिस जा रहे हैं। कोई भी डच खिलाड़ी अभी तक एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया है। तो वहीं नीदरलैंड पर तेज गेंदबाजों द्वारा कहर बरपाने के बाद अफ्रीकन स्पिनर केशव महाराज ने भी विकेट की गंगा में अपने हाथ धो लिए हैं।

बता दें कि केशव ने विकेट पर अच्छे दिख रहे Logan van Beek को 34वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विकेट के पीछ स्टंप आउट कराया। केशव द्वारा फेंकी इस गेंद को लोगन समझ नहीं पाए और गेंद को डिफेंस करते हुए, यह सीधे विकेटकीपर क्विंटन डिकाॅक के हाथों में चली गई, और उन्होंने एक आसान स्टम्पिंग कर दी, और लोगन 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

साउथ बनाम नीदरलैंड, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 15

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक नीदरलैंड ने 38 ओवर बाद 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय स्काॅट एडवर्ड्स 47* और रिलोफ वान डर मर्व 27* रन बनाकर मौजूद हैं।

तो वहीं अब तक साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यान्सेन व कागिसो रबाडा को 2-2 विकेट मिले हैं, तो लुंगी एंगीडी, गेराल्ड कोअत्जीव केशव महाराज को 1-1 विकेट मिला है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि कितने रनों का टारगेट नीदरलैंड अफ्रीकन टीम के सामने रखती है।

ये भी पढ़ें- अक्टूबर 17- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?