Cricket World Cup 2023, Match 4, SA vs SL: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका मैच के लिए स्क्वॉड, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और खिलाड़ियों की आगामी उपलब्धियों पर डालिए एक नजर

श्रीलंका और साउथ अफ्रीका दोनों टीमें जीत के साथ अपने वर्ल्ड कप 2023 अभियान की शुरुआत करना चाहेगी।

Advertisement

South Africa vs Sri Lanka. (Image Source: Getty Images)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का चौथा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच 7 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका दोनों टीमें चोटों से जूझ रही है और दोनों जीत के साथ अपने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 अभियान की शुरुआत करना चाहेगी।

Advertisement
Advertisement

एक तरफ जहां दक्षिण अफ्रीका अपने प्रमुख तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया और सिसंडा मगाला के बिना है, वहीं श्रीलंका को अपने स्टार लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा और फ्रंटलाइन तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा और लाहिरू मदुशंका की कमी बहुत खलने वाली हैं।

यहां पढ़िए: ODI World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, चौथा मैच, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम के बारे में जाने यहां

हालांकि, इस समय दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम दोनों का ही कॉन्फिडेंस हाई है, क्योंकि तेम्बा बावुमा की टीम ने हाल ही में 3-2 के अंतर से ऑस्ट्रेलिया को घरेलू ODI सीरीज में हराया था, जबकि श्रीलंकाई टीम ने हाल ही में एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बनाई थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत की राजधानी में खेले जाने वाले मैच में किसके खाते में जीत आती है।

SA vs SL मैच के लिए स्क्वॉड्स

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कागिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, रासी वान डेर डुसेन, लिज़ाद विलियम्स।

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उप-कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा।

SA vs SL हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका टीम वनडे क्रिकेट में 80 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 45 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका 33 बार विजयी रही है। एक मैच टाई रहा और एक का कोई नतीजा नहीं निकला।

यहां SA vs SL मैच से पहले कुछ महत्वपूर्ण आंकड़ों और स्टैट्स पर डालिए एक नजर:

3 – क्विंटन डी कॉक (97) को वनडे क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने के लिए तीन छक्कों की जरूरत है।

6 – एडेन मार्कराम (94) को खेल के सभी प्रारूपों में 100 छक्कों के आंकड़े को पूरा करने के लिए छह छक्कों की जरूरत है।

3 – कुसल मेंडिस (47) 50 ओवरों के प्रारूप में 50 छक्कों तक पहुंचने से केवल तीन बड़े शॉट दूर हैं।

1 – रासी वान डेर डुसेन (49) 50 ODI क्रिकेट मैचों में भाग लेने से केवल एक मैच दूर हैं।

5 – एंडिले फेहलुकवायो (145) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करने के लिए पांच विकेट की जरूरत है।

75 – कुसल परेरा (5925) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6000 रनों तक पहुंचने के लिए 75 रनों की आवश्यकता है।

6 – कगिसो रबाडा (144) वनडे क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करने के लिए छह विकेट चाहिए हैं।

3 – दसुन शनाका (97) को वनडे क्रिकेट में 100 चौके तक पहुंचने के लिए तीन चौकों की जरूरत है।

3 – कसुन राजिथा (97) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने के लिए तीन विकेट की जरूरत है।

68 – दिमुथ करुणारत्ने (7932) को सभी प्रारूपों में 8000 रनों का आंकड़ा छूने के लिए 68 रनों की आवश्यकता है।

Advertisement