LLC 2024: काम ना आई यूसुफ पठान की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी, सुपर ओवर में सदर्न सुपर स्टार्स बना 'चैंपियन' - क्रिकट्रैकर हिंदी

LLC 2024: काम ना आई यूसुफ पठान की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी, सुपर ओवर में सदर्न सुपर स्टार्स बना ‘चैंपियन’

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 के फाइनल मैच में सदर्न सुपर स्टार्स ने कोणार्क सूर्यास ओडिशा को सुपर ओवर में करारी शिकस्त दी।

LLC 2024 (Pic Source-X)
LLC 2024 (Pic Source-X)

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 के फाइनल मैच में सदर्न सुपर स्टार्स ने कोणार्क सूर्यास ओडिशा को सुपर ओवर में करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में सदर्न सुपर स्टार्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

खिताबी मुकाबले में सदर्न सुपर स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम की ओर से हैमिल्टन मसाकाद्जा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 83 रनों की धुआंधार पारी खेली। हैमिल्टन मसाकाद्जा ने अपनी इस पारी के दौरान कोणार्क सूर्यास ओडिशा के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ आक्रामक क्रिकेट खेला।

इसके अलावा पवन नेगी ने 33 रन बनाए, जबकि मार्टिन गुप्टिल ने 27 रनों का योगदान दिया। कोणार्क सूर्यास ओडिशा की ओर से दिलशान मुनावीरा ने 3 ओवर में 9 रन देकर चार विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोणार्क सूर्यास ओडिशा ने भी 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम की ओर से यूसुफ पठान ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 6 चौके और 8 छक्कों की मदद से 85 रनों की धुआंधार पारी खेली।

यूसुफ पठान के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। बता दें कि, अंतिम 2 ओवर में कोणार्क सूर्यास ओडिशा को 35 रनों की जरूरत थी। पारी का 19वां लेकर आए पवन नेगी को यूसुफ पठान ने कुल 28 रन जड़े। अंतिम ओवर में टीम को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे, लेकिन यूसुफ पठान और शाहबाज नदीम सिर्फ 6 रन ही बना पाए।

सुपर ओवर में सदर्न सुपर स्टार्स ने जीत दर्ज की

इसके बाद मुकाबले का फैसला सुपर ओवर से तय किया गया। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोणार्क सूर्यास ओडिशा ने एक विकेट खोकर 13 रन बनाए। जवाब में मार्टिन गुप्टिल ने शुरुआती 2 गेंद पर दो छक्के जड़े। इसके बाद तीसरी गेंद पर वो बोल्ड हो गए। हालांकि, अंतिम दो गेंद पर दो रन लेकर सदर्न सुपर स्टार्स ने फाइनल में जीत दर्ज की। सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 की विजेता सदर्न सुपर स्टार्स को ढेर सारी बधाई दी।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?