IPL 2024: RR के खिलाफ मैच के बाद CSK अपने सुपरफैंस को देंगे बड़ा Surprise, जाने इसके बारे में सब कुछ यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: RR के खिलाफ मैच के बाद CSK अपने सुपरफैंस को देंगे बड़ा Surprise, जाने इसके बारे में सब कुछ यहां

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।

CSK (Pic Source-X)
CSK (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। बता दें, अगर चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है और साथ ही अपने तमाम फैंस से अपील की है कि वो मुकाबले के खत्म होने के बाद भी थोड़ी देर स्टेडियम में ही रुके। इस तस्वीर में लिखा हुआ है, ‘सभी सुपरफैंस से अपील है कि वो मैच के बाद स्टेडियम में ही रुके YELLORUKKUM THANKS।’

चेन्नई सुपर किंग्स ने इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘सुपरफैंस मैच के बाद स्टेडियम में ही रुके, आपके लिए कुछ स्पेशल आने वाला है।’

यह रहा चेन्नई सुपर किंग्स का ट्वीट:

चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन में ठीक-ठाक रहा है। उन्होंने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 12 मैच खेले हैं जिसमें से 6 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 6 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। टीम के 12 अंक हैं और वो आईपीएल 2024 की अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स को अगर इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें अपने बचें हुए दोनों लीग मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी।

राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो उन्होंने 11 मैच खेले हैं जिसमें से आठ में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स के 16 अंक हैं और वो आईपीएल 2024 की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर हैं। अगर राजस्थान चेन्नई के खिलाफ जीत दर्ज कर लेता है वो कोलकाता नाइट राइडर्स के बाद दूसरी टीम बन जाएगी जो इस सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई करेंगी।

फिलहाल चेन्नई टीम के ऊपर तमाम फैंस की निगाहें होंगी। चेन्नई के बल्लेबाजों को अब बचें हुए मुकाबलों में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी और अपनी टीम को मैच जिताने होंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?