शाहीन अफरीदी की हिम्मत तो देखिए उमरान की स्पीड का मजाक उड़ा रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

शाहीन अफरीदी की हिम्मत तो देखिए उमरान की स्पीड का मजाक उड़ा रहे हैं

उमरान मालिक ने आईपीएल 2022 में किया था शानदार प्रदर्शन।

Umran Malik & Shaheen Afridi (Photo Source: Twitter)
Umran Malik & Shaheen Afridi (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी मौजूदा समय में सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक हैं। तेज गेंदबाज अफरीदी 2021 के दौरान टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म में नजर आए थे और उन्हें सर गारफील्ड सोबर्स मेन्स टेस्ट क्रिकेट ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

तेज गेंदबाज उमरान मलिक और लॉकी फर्ग्यूसन ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2022 सीजन में अपनी तेज गति से सभी को प्रभावित किया था। इस बीच जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अफरीदी से पूछा गया कि क्या आप गेंदबाजी के दौरान अपनी गति को और बढ़ाने की इच्छा रखते हैं, इस पर 22 वर्षीय अफरीदी ने कहा कि लाइन-लेंथ के बिना स्पीड किसी काम की नहीं है।

सिर्फ स्पीड होने से कुछ नहीं होता है- शाहीन अफरीदी

शाहीन अफरीदी ने पत्रकारों को समझाया कि बल्लेबाजों को आउट करने के लिए गेंद को स्विंग कराना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि गति। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी गति को बढ़ाने पर काम कर रहे हैं ताकि वह अपनी लाइन, लेंथ और स्विंग के साथ और भी अभी प्रभावशाली दिखें।

अफरीदी ने कहा कि, “स्पीड से कुछ नहीं होता। मैंने इतनी तेज गेंदबाजी करने के बारे में नहीं सोचा था। मेरा मानना है कि गति किसी काम की नहीं है। अगर आपके पास लाइन-लेंथ और स्विंग नहीं है तो आप बल्लेबाज को आसानी से आउट नहीं कर सकते। फिर भी मैं अपनी फिटनेस पर फोकस करने का प्रयास करता हूं ताकि मेरी गति भी बढ़ सके। उम्मीद है कि मैं और अपनी गति बढ़ा सकूंगा और मेरी लाइन-लेंथ भी बेहतर हो जाएगी।”

पाकिस्तान तीन एकदिवसीय मैचों के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करने के लिए तैयार है। अब शाहीन अफरीदी इस सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। सीरीज का पहला मैच 8 जून बुधवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

close whatsapp