कभी धोनी तो कभी बॉलीवुड स्टार, अफगानिस्तान के राशिद स्वैग दिखाने के लिए रहते हैं तैयार
अफगानिस्तान टीम के राशिद खान है भारत में भी काफी मशहूर।
अद्यतन - अक्टूबर 25, 2023 4:08 अपराह्न

इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम एक के बाद एक उलटफेर कर रही है, जिसे देख पूरा का पूरा क्रिकेट जगत हैरान है। वहीं इस टीम के पास एक से बढ़कर एक सुपरस्टार खिलाड़ी है जो कभी भी मैच पलट देते हैं, दूसरी ओर अफगान टीम के खिलाड़ियों को भारत में काफी प्यार दिया जाता है और इसका नजारा राशिद खान के नए सोशल मीडिया पोस्ट पर देखने को मिला है।
अफगानिस्तान ने बड़े मैच किए हैं अपने नाम
जब वनडे वर्ल्ड कप 2023 शुरू हुआ था, तब किसी को भी ये उम्मीद नहीं थी कि अफगानिस्तान टीम इतना बड़ा खेल कर देगी। जहां पहले इस टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 2019 की विश्व विजेता टीम इंग्लैंड को हरा दिया, उसके बाद अफगान टीम ने पहली बार वनडे प्रारूप में पाकिस्तान टीम को हराते हुए इतिहास रच दिया। जिसके बाद इस टीम से सभी की उम्मीदें हाई हो गई है और हर कोई इस टीम की लगातार जीत देखना चाहता है। अब अफगान टीम का अगला मैच 30 अक्टूबर के दिन खेला जाएगा, जहां इस टीम का सामना श्रीलंका से पुणे में होगा।
भारत के सुपरस्टार भी करते हैं अफगानिस्तान के स्पिनर को पसंद
*अफगानिस्तान टीम के राशिद खान हैं भारत में भी काफी मशहूर।
*हाल ही में राशिद खान ने की थी पूर्व कप्तान धोनी से मुलाकात।
*वहीं अब राशिद ने बॉलीवुड स्टार के साथ अपनी तस्वीर शेयर की ।
*नई तस्वीर में राशिद नजर आए बॉलीवुड स्टार Kartik Aaryan के साथ।
राशिद खान ने ये तस्वीर की है शेयर
इरफान पठान का वीडियो हुआ था काफी वायरल
जब अफगान टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को करारी मात दी थी, तब टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने राशिद खान के साथ डांस किया था। बस ये ही वीडियो सोशल मी़डिया की दुनिया में काफी वायरल हो गया था, जिसे भारत के साथ-साथ अफगानिस्तान में भी काफी पसंद और शेयर किया जा रहा है।