अभ्यास के दौरान Kuldeep Yadav की ये खुशी बता रही है, शायद वो आज का मैच खेल सकते हैं
अभ्यास सत्र से स्पिनर Kuldeep Yadav ने अपनी कुछ तस्वीरें की शेयर।
अद्यतन - Jun 20, 2024 2:17 pm

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें से एक नाम Kuldeep Yadav का भी है। ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में स्पिनर के तौर पर जडेजा और अक्षर पटेल खेले थे, जिसका कारण था पिच और दोनों का गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी भी करना। लेकिन अब सुपर-8 के मैच वेस्टइंडीज में होंगे और ऐसे में कुलदीप को मौका देने की खबरें आ रही है और अभ्यास सत्र के दौरान ये खिलाड़ी काफी खुश भी नजर आया था।
टीम इंडिया के कोच की तरफ से आया बड़ा बयान
दूसरी ओर टीम इंडिया के कोच यानी की राहुल द्रविड़ का बयान सामने आया है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से जुड़ा है। कोच द्रविड़ ने कहा की- न्यूयॉर्क में तेज गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां थोड़ी अलग थी और अब बारबाडोस में कुछ अलग करने की जरूरत हो सकती है। ऐसे में चहल या Kuldeep Yadav का इस्तेमाल यहां किया जा सकता है, साथ ही द्रविड़ ने कहा कि- हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास हरफनमौला खिलाड़ी हैं।
Kuldeep Yadav की खुशी प्लेइंग इलेवन में बदलाव के संकेत दे रही है
*अभ्यास सत्र से स्पिनर Kuldeep Yadav ने अपनी कुछ तस्वीरें की शेयर।
*इन तस्वीरों में स्पिन गेंदबाज कुलदीप नजर आ रहे हैं काफी ज्यादा ही खुश।
*शायद अफगानिस्तान के खिलाफ खेल सकते हैं कुलदीप, इसलिए हैं उत्साहित।
*कुलदीप के अलावा चहल, संजू और यशस्वी ने नहीं खेला है एक भी मैच अभी तक।
अभ्यास सत्र के दौरान Kuldeep Yadav की खुशी ही अलग लेवल पर थी
टीम इंडिया ने पहले मैच को लेकर जमकर की है अपनी तैयारी
Rayudu ने की बल्लेबाज Virat Kohli की जमकर तारीफ
दूसरी ओर पूर्व बल्लेबाज रायडू ने अचानक विराट कोहली की जमकर तारीफ की है, जिसे सुन एक बार के लिए हर कोई हैरान हो गया है। अपने बयान में रायडू ने कहा की विराट एक बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और सालों से वो टीम के लिए अच्छा कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने कहा की Virat Kohli टीम इंडिया को जीताने का मिशन लेकर आए हैं यहां। आगे बोलते हुए इस पूर्व खिलाड़ी ने ये भी बोला की जो विराट हमने ग्रुप स्टेज में देखा था, उससे अलग विराट सुपर-8 में दिखेंगे और उन्होंने अलग तरह का अभ्यास किया है सुपर- 8 के लिए।