टीम इंडिया से पूरी तरह अलग-थलग हुए आर अश्विन, वेस्टइंडीज में घूम रहे हैं अकेले! - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया से पूरी तरह अलग-थलग हुए आर अश्विन, वेस्टइंडीज में घूम रहे हैं अकेले!

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं स्पिनर आर अश्विन।

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Instagram)
Ravichandran Ashwin (Image Credit- Instagram)

आर अश्विन की शानदार गेंदबाजी के बदौलत टीम इंडिया ने कई बार जीत का स्वाद चखा है, लेकिन अब प्रमुख टेस्ट मुकाबलों के लिए अश्विन को टीम से बाहर कर दिया जाता है। जिसे लेकर ये गेंदबाज खुलकर बात करने लगा है, साथ ही अश्विन टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों के साथ कम ही नजर आ रहे हैं और वेस्टइंडीज में भी वो किसी खिलाड़ी के साथ नहीं घूम रहे हैं।

हाल ही में आर अश्विन को लेकर हुआ था बहुत बवाल

टीम इंडिया ने इस साल लगातार दूसरी बार WTC का फाइनल खेला था, जहां इस फाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गई थी। वहीं इस मैच में आर अश्विन को अंतिम 11 में शामिल नहीं किया गया था, जिसे लेकर काफी ज्यादा बवाल मचा था और क्रिकेट दिग्गजों ने कप्तान रोहित के साथ-साथ कोच द्रविड़ को भी अपने निशाने पर ले लिया था।

क्या आर अश्विन टीम इंडिया में अकेले पड़ गए हैं?

*वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं स्पिनर आर अश्विन।
*वहीं अश्विन ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें की पोस्ट।
*इन तस्वीरों में अश्विन आ रहे थे अकेले नजर, नहीं था कोई खिलाड़ी साथ।
*हर टूर पर बाकी खिलाड़ियों से अलग रहने लगा है ये स्पिन गेंदबाज।

सोशल मीडिया पर आर अश्विन ने अपनी ये तस्वीरें की हैं पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashwin (@rashwin99)

वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी से मिला था स्पिनर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashwin (@rashwin99)

अपने बयानों को लेकर खबरों में था ये स्पिन गेंदबाज

दूसरी ओर हाल ही में आर अश्विन ने कुछ बयान दिए थे, जिसने काफी सारी सुर्खियां बटोरी थी। अश्विन के ये सभी बयान WTC फाइनल के बाद आए थे, जिसमें उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। स्पिन गेंदबाज ने अपने बयान में कहा था की, अब टीम  इंडिया में कोई भी खिलाड़ी एक-दूसरे का दोस्त नहीं है, सभी ड्रेसिंग रूम में एक कलीग की तरह रहते है। वहीं उनके इस बयान के बाद काफी ज्यादा बवाल मचा था और लोगों के इस पर अलग-अलग बयान रिएक्शन सामने आए थे।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp