स्पिनर Rahul Chahar याद है ना आपको, अब लोकल मैदानों पर खेलने को मजबूर है ये खिलाड़ी
इंस्टाग्राम पर स्पिनर Rahul Chahar ने पोस्ट की एक नई रील वीडियो।
अद्यतन - जुलाई 19, 2024 10:43 पूर्वाह्न

Rahul Chahar ने बड़ी उम्मीदों के साथ टीम इंडिया से अपना डेब्यू किया था, लेकिन जैसे तेजी से राहुल टीम में आए थे वैसे ही तेजी से उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट से छुट्टी भी हो गई। जहां घरेलू क्रिकेट और IPL जैसा प्रदर्शन वो टीम इंडिया के लिए नहीं कर पाए, ऐसे में साल 2021 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले राहुल चाहर अब फिर से भारतीय टीम में अपनी वापसी की राह तलाश रहे हैं और कड़ी मेहनत करने में जुटे हैं।
Rahul Chahar के भाई दीपक भी नहीं हैं अब टीम इंडिया का हिस्सा
एक तरफ Rahul Chahar अपने खराब प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया से बाहर हुए थे, तो दूसरी ओर उनके भाई यानी की दीपक चाहर लगातार चोटिल होने के कारण भारतीय टीम में अपनी जगह को पक्का करने में असफल रहे। दीपक ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच 2023 के दिसंबर महीने में खेला था, उसके बाद इस IPL में भी चोट ने इस खिलाड़ी को काफी परेशान किया और अभी दीपक की टीम में वापसी का कोई अता-पता नहीं है।
ये रील वीडियो Rahul Chahar ने गौतम गंभीर को दिखाने के लिए पोस्ट की है!
*अपने इंस्टाग्राम पर स्पिनर Rahul Chahar ने पोस्ट की एक नई रील वीडियो।
*इस वीडियो में ये खिलाड़ी बड़े से मैदान पर कड़ा अभ्यास करता हुआ आया नजर।
*पहले पिच पर राहुल ने काफी देर तक की बल्लेबाजी, फिर गेंदबाजी करते आए नजर।
*घरेलू सत्र की तैयारियों में जुटे राहुल चाहर, राजस्थान टीम से खेलते हैं रणजी ट्रॉफी।
Rahul Chahar ने कुछ इस तरह दिखाया 22 गज पर अपना दम
कुछ दिनों पहले इस तरह की एक और रील वीडियो शेयर की थी
IPL 2024 ज्यादा खास नहीं रहा इस खिलाड़ी के लिए
टीम इंडिया से एक वनडे मैच और 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके राहुल चाहर IPL में पंजाब टीम का हिस्सा हैं, लेकिन इस साल पंजाब टीम और स्पिनर राहुल के लिए IPL कुछ ज्यादा खास नहीं रहा था। जहां IPL 2024 में पंजाब टीम फिर से प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई, वहीं राहुल चाहर ने IPL 2024 में कुल 9 मैच खेले थे और इन 9 मैचों में स्पिन गेंदबाज ने सिर्फ 10 ही बल्लेबाजों को आउट किया।