दाल में कुछ तो काला है, वर्ल्ड कप से ठीक पहले NCA जा पहुंचे स्पिन गेंदबाज आर अश्विन - क्रिकट्रैकर हिंदी

दाल में कुछ तो काला है, वर्ल्ड कप से ठीक पहले NCA जा पहुंचे स्पिन गेंदबाज आर अश्विन

सोशल मीडिया पर अश्विन ने अपनी कुछ तस्वीरें की हैं पोस्ट।

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Instagram)
Ravichandran Ashwin (Image Credit- Instagram)

कुछ समय पहले ही वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, जहां इस टीम में आर अश्विन को जगह नहीं मिली थी। सेलेक्टर्स के इस फैसले से कुछ फैन्स नाराज थे, तो कुछ फैन्स ने इस फैसले को सही माना था। साथ ही खुद अश्विन ने भी किसी तरह का कोई तंज भरा पोस्ट शेयर नहीं किया था, इस बीच ये स्पिनर एक था जगह नजर आया है।

कई प्रमुख खिलाड़ी नहीं खेलते दिखेंगे इस वर्ल्ड कप में

वहीं वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया से कई प्रमुख नाम गायब हैं, ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन साल 2019 का वर्ल्ड कप खेले थे। लेकिन इस साल उनका चयन नहीं हुआ, वहीं तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का भी वनडे करियर खत्म होता नजर आ रहा है और वो भी वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने गए हैं। अश्विन के साथ-साथ युजी चहल को भी वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखा गया है, जिसने कई लोगों को हैरान किया है।

आर अश्विन वर्ल्ड कप से पहले पहुंच गए खास जगह

*सोशल मीडिया पर अश्विन ने अपनी कुछ तस्वीरें की हैं पोस्ट।
*इन तस्वीरों में अश्विन नेट्स में गेंदबाजी करते हुए आए नजर।
*इस दौरान उन्होंने NCA हेड वीवीएस लक्ष्मण से भी की मुलाकात।
*अश्विन को गेंदबाजी करता देख काफी उत्साहित हो गए फैन्स।

सोशल मीडिया पर ये पोस्ट शेयर किया है आर अश्विन ने

वर्ल्ड कप टीम को लेकर उनका ट्वीट हुआ था काफी वायरल

इस बार के 50 ओवर वर्ल्ड कप में आर अश्विन खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, उसके बाद भी ये खिलाड़ी अपना चयन ना होने से नाराज नजर नहीं आया था। स्पिन गेंदबाज ने ट्वीट करते हुए वर्ल्ड कप 2023 की टीम शेयर की थी, साथ ही लिखा था कि घर में होने वाला वर्ल्ड कप स्पेशल होता है और हमें हमारे खिलाड़ियों को सपोर्ट करना चाहिए। जिसके बाद अश्विन का ये ट्वीट देख फैन्स काफी ज्यादा ही खुश हुए थे।

स्पिन गेंदबाज ने किया था ये ट्वीट

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?