इन दिनों अलग लेवल पर है युजी चहल की खुशी, देश की जर्सी पहन गेंदबाजी करने को है बेताब
टीम इंडिया में फिर से हुई स्पिन गेंदबाज युजी चहल की वापसी।
अद्यतन - Dec 17, 2023 12:41 pm

इस साल टीम इंडिया ने एशिया कप और वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन किया था, लेकिन इन दोनों टूर्नामेंट में स्पिनर युजी चहल भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। जिसने चहल समेत कई फैन्स का भी दिल तोड़ा था, लेकिन अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी हो चुकी है। ऐसे में चहल खुद काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं और इसका नजारा इंस्टा पर देखने को मिला है।
संजू सैमसन भी खेलते हुए आएंगे नजर
युजी चहल के साथ-साथ विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी इस साल एशिया कप और वर्ल्ड कप नहीं खेला था, लेकिन अब ये खिलाड़ी टीम इंडिया में वापसी करने जा रहा है। साथ ही कल कप्तान केएल राहुल ने भी इस खिलाड़ी को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था की संजू पहले वनडे मैच में खेलेंगे। कुछ दिनों पहले संजू ने बयान देते हुए कहा था कि वो खुद को किसी भी तरह से अनलकी खिलाड़ी नहीं मानते हैं।
फिर से दिखेगा युजी चहल की स्पिन का जादू
*टीम इंडिया में फिर से हुई स्पिन गेंदबाज युजी चहल की वापसी।
*अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलने किए बेताब हैं ये स्पिन गेंदबाज।
*साथ ही लंबे समय बाद हुई इस खिलाड़ी की भारतीय टीम में वापसी।
*ऐसे में कुलचा की जोड़ी फिर से नजर आ सकती है मैदान पर साथ में।
फैन्स के साथ युजी चहल ने ये पोस्ट किया है शेयर
पहले वनडे मैच के लिए अभ्यास करती हुई टीम इंडिया
टेस्ट सीरीज के लिए अफ्रीका पहुंचे सीनियर खिलाड़ी
3 वनडे मैचों के बाद टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जहां इस सीरीज में कुल 2 मैच होंगे। वहीं इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी साउथ अफ्रीका पहुंच गए हैं, इस लिस्ट में बुमराह, विराट, रोहित और अश्विन जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। ये सभी खिलाड़ी वर्ल्ड कप के बाद से ब्रेक पर चल रहे थे, लेकिन ये सीरीज अब WTC के लिहाज से अहम है और इसे देखते हुए इन खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी हुई है।