ये झूठी मुस्कान है स्पिनर युजी चहल की, टी20 सीरीज में चयन ना होने से काफी दुखी है ये खिलाड़ी
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चहल का नहीं हुआ टीम में चयन।
अद्यतन - Jan 8, 2024 5:06 pm

जैसे ही अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ, वैसे ही स्पिनर युजी चहल को बड़ा झटका लगा। जिसका कारण था इस सीरीज के लिए उनका चयन नहीं होना, वहीं अब स्पिन गेंदबाज का एक वीडियो सामने आया है जिसमें चहल अपना दर्द छुपाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला
एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए साल 2023 में युजी चहल को नहीं चुना गया था, उसके बाद भी स्पिनर ने हार नहीं मानी और घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित कर दिखाया। उसके बाद अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के जरिए उन्होंने टीम में वापसी की, लेकिन एक भी मैच में चहल को केएल राहुल ने खेलने का मौका नहीं दिया और बिना खेले ही भारत लौट आए। उसके बाद भी इस खिलाड़ी ने किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की और अपने अभ्यास पर फोकस रखा है अभी तक।
युजी चहल ने कैसे-तैसे छुपाया टीम इंडिया में चयन ना होने का गम
*अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए युजी चहल का नहीं हुआ टीम में चयन।
*इस बीच वाइफ को सपोर्ट करने डांस शो में पहुंचा था टीम इंडिया का स्पिनर।
*ब्रेक के दौरान मीडिया को पोज देते हुए नजर आए चहल, दिखे थोड़े उदास भी।
*लेकिन अपनी झूठी मुस्कान के साथ स्पिनर ने अपना दुख मीडिया के सामने छुपाया।
ये वीडियो सामने आया है स्पिनर युजी चहल का सोशल मीडिया पर
टीम को पूरा सपोर्ट करता है ये खिलाड़ी
भले ही युजी चहल को अब टीम इंडिया से इतने मौके नहीं मिल रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी वो भारतीय टीम को पूरा सपोर्ट करते हैं। वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने स्टेडियम में जाकर टीम का कई बार जोश बढ़ाया था, तो वहीं हाल ही में टीम ने केप टाउन टेस्ट जीता था और इसे लेकर भी चहल ने एक खास पोस्ट शेयर किया था पूरी टीम के लिए।