टीम इंडिया से नहीं मिल रहा मौका, तो अब युजी चहल ने मॉडल बनने की खाई कसम!
युजी चहल ने सोशल मीडिया पर अपनी 2 तस्वीर की शेयर।
अद्यतन - मार्च 20, 2023 2:13 अपराह्न

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजी चहल सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले खिलाड़ी है, जहां आए दिन इस खिलाड़ी के नए-नए पोस्ट सामने आते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, लेकिन अब की बार चहल की तस्वीरें कुछ अलग है और वो किसी मॉडल से कम नहीं लग रहे हैं।
जल्द ही आईपीएल टीम के साथ जुड़ जाएंगे युजी चहल
इस समय युजी चहल टीम इंडिया का हिस्सा है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। वहीं 22 तारीख को ये सीरीज खत्म हो रही है और इसके बाद चहल सीधे राजस्थान टीम के साथ IPL 2023 के लिए जुड़ जाएंगे।
युजी चहल को अब मॉडल बनने का चढ़ा बुखार!
*युजी चहल ने सोशल मीडिया पर अपनी 2 तस्वीर की शेयर।
*इन तस्वीरों में चहल किसी मॉडल से कम नहीं लग रहे हैं।
*किसी फोटो शूट से जुड़ी है स्पिनर की ये नई तस्वीरें।
*फैन्स को पसंद आया युजी का ये नया वाला पोस्ट।
सोशल मीडिया पर युजी चहल ने शेयर की ये नई तस्वीरें
अभ्यास से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की थी इस स्पिन गेंदबाज ने
वनडे सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा ने नहीं दिए एक भी मौके
दूसरी ओर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी तक 2 वनडे मैच खेले हैं, लेकिन इन दोनों ही मैचों में युजी चहल को अंतिम 11 में जगह नहीं मिल पा रही है और उनकी जगह कुलदीप यादव को कप्तान रोहित ने दोनों मैचों में मौके दिए हैं। काफी समय से चहल अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।