वायरल वीडियो! RCB टीम को सोशल मीडिया पर, लाइव TROLL किया स्पिनर युजी चहल ने
युजी चहल से जुड़ा एक वीडियो हो रहा है इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल।
अद्यतन - जनवरी 2, 2024 3:38 अपराह्न

एक समय पर स्पिन गेंदबाज युजी चहल IPL में RCB टीम के प्रमुख गेंदबाज हुआ करते थे, लेकिन फिर अचानक इस टीम ने स्पिनर का साथ छोड़ दिया था। जिसे लेकर चहल ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की थी, इस दौरान उन्होंने कहा था कि RCB टीम की ये हरकत उन्हें पसंद नहीं आई थी और वो काफी गुस्सा भी हुए थे। इन सभी बातों के बीच अब चहल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो RCB को Troll कर रहे हैं।
RCB टीम ऑक्शन के बाद हुई थी जमकर Troll
IPL का खिताब जीतने के RCB टीम बड़े-बड़े खिलाड़ियों को अपनी दल में शामिल कर चुकी है, साथ ही टीम के कई कप्तान भी बदल चुके हैं। लेकिन ये टीम आज तक IPL का एक भी खिताब नहीं जीत पाई है, ऐसे में फैन्स टीम को सबसे ज्यादा अनलकी टीम मानते हैं। दूसरी ओर हाल ही हुए मिनी ऑक्शन के बाद RCB टीम जमकर TROLL हुई थी, जिसका कारण था अल्ज़ारी जोसेफ और यश दयाल जैसे गेंदबाजों को करोड़ों की भारी रकम देकर खरीदना।
जब लाखों लोगों के सामने युजी चहल ने किया RCB की इज्जत का MOYE-MOYE
*युजी चहल से जुड़ा एक वीडियो हो रहा है इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल।
*वायरल वीडियो में चहल से पूछा गया था RCB की गेंदबाजी लाइन अप पर सवाल।
*जिसपर युजी ने RCB टीम को Troll करते हुए सिर्फ बोला- Moye-Moye
*मिनी ऑक्शन के बाद से ये टीम फैन्स के निशाने पर थी, अब चहल भी आए आगे।
RCB टीम से जुड़ा ये वीडियो वायरल हो रहा है युजी चहल का
Yuzi Chahal is trolling RCB's bowling lineup for the current season…? 🤔
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952_) January 1, 2024
युजी चहल का साल 2023 से जुड़ा खास वीडियो
IPL 2024 के लिए कुछ प्रकार होगी RCB की पूरी टीम
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, दिनेश कार्तिक, कैमरून ग्रीन, विशाक विजयकुमार, मनोज भंडागे, रजत पाटीदार, अनुज रावत, सुयश प्रबुदेसाई, आकाश दीप, रीस टॉपले, राजन कुमार, हिमांशु शर्मा, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, विल जैक्स, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम करन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।