कैसे दिन आ गए हैं Yuzvendra Chahal के, साथी खिलाड़ियों से टाइम लेकर मिलना पड़ रहा है
कल टीम इंडिया का मैच देखने Yuzvendra Chahal स्टेडियम पहुंचे थे।
अद्यतन - नवम्बर 3, 2023 3:46 अपराह्न

कल टीम इंडिया ने लंका के खिलाफ मुंबई में जीत की कहानी लिखी थी, वहीं इस जीत को देखने स्पिन गेंदबाज Yuzvendra Chahal भी पहुंचे थे अपनी वाइफ के साथ। स्टेडियम में चहल को देख कई फैन्स उत्साहित भी हुए, तो कुछ फैन्स स्पिनर को टीम में ना देख निराश भी थे। वहीं अब चहल की एक तस्वीर सामने आई है, जो काफी वायरल हो रही है।
Yuzvendra Chahal पर अटक गया था कैमरा
जी हां, जैसे ही मैदान में मौजूद कैमरामैन को पता चला कि Yuzvendra Chahal भी मैच देखने आए हैं, वैसे ही कैमरा सिर्फ चहल पर ही अटक गया। बाद में खुद ICC ने अपने सोशल मीडिया पर युजी का वीडियो शेयर किया था, जो काफी ज्यादा पसंद किया गया था और खूब वायरल भी हुआ था।
रोहित नहीं किसी और से मिलने होटल गए थे Yuzvendra Chahal
*कल टीम इंडिया का मैच देखने Yuzvendra Chahal स्टेडियम पहुंचे थे।
*वहीं मैच खत्म होने के बाद चहल टीम इंडिया के खिलाड़ियों से भी मिले।
*युजी ने सिराज और अपने पक्के दोस्त कुलदीप के साथ तस्वीर की है शेयर।
*साथ ही इस तस्वीर को फैन्स ने दिया है काफी ज्यादा ही प्यार ।
Yuzvendra Chahal का नया सोशल मीडिया पोस्ट
ICC ने शेयर किया था ये वाला वीडियो
टीम इंडिया अब अगला मैच कौनसे शहर में खेलेगी?
वहीं टीम इंडिया को अब ग्रुप स्टेज में अपना तीसरा मैच खेलना है, जो 5 तारीख को अफ्रीका के खिलाफ होना है। वहीं ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा, साथ ही इस दिन कोहली का जन्मदिन भी है और CAB ने इसे अलग अंदाज में मनाने का फैसला किया है। अफ्रीका के बाद भारतीय टीम का सामना नीदरलैंड से होगा, ये मैच 12 तारीख के दिन खेला जाएगा और इसका आयोजन बैंगलोर में होगा। दूसरी ओर हार्दिक पांड्या को लेकर भी कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही है, जिसके मुताबिक हार्दिक जल्द ही फिट हो जाएंगे और सेमीफाइनल मुकाबले में वो खेलते हुए नजर आ सकते हैं।