चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने कोरोना को हराकर डांस फ्लोर पर लगा दी आग
धनश्री वर्मा के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं।
अद्यतन - फरवरी 5, 2022 12:08 अपराह्न

स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कभी चहल के साथ उनकी तस्वीरें, तो कभी उनके डांस के वीडियो हर बार तेजी से वायरल होते रहते हैं। वहीं इस बार भी कुछ ऐसा ही है, लेकिन अबकी बारी में कहानी में थोड़ा बदलाव है। इसी जानकारी भी खुद धनश्री वर्मा ने ही दी है, वो भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए, उससे पहले उनका हाल ही में आया एक वीडियो वायरल हुआ था।
धनश्री वर्मा का डांस वीडियो अभी तक नहीं देखा क्या आपने?
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की जोड़ी काफी मशहूर है, सोशल मीडिया पर इस कपल के कई डांस वीडियो आते रहते हैं और कई फनी वीडियो से भी ये दोनों अपने फैन्स का दिल जीतते रहते हैं। वहीं हाल ही में धनश्री ने 2 तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, साथ ही उन्होंने बहुत बड़ा एक कैप्शन भी लिखा था। जिसमें धनश्री ने कोरोना होने की बात को अपने फैन्स के साथ साझा किया था और इस बीमारी को हल्के में ना लेने की अपील भी की थी।
*धनश्री वर्मा ने हाल ही में बॉक्सिंग कुछ तस्वीरें की थी साझा।
*जिसके कैप्शन में उन्होंने खुद को कोरोना होने की दी थी जानकारी।
*जनवरी के पहले हफ्ते में धनश्री आ गई थी कोरोना वायरस की चपेट में।
*12 दिन चली थी धनश्री वर्मा की कोरोना से कड़ी जंग।
कोरोना की जानकारी वाला इंस्टा पोस्ट
वायरल होता उनके डांस का एक वीडियो
आखिर है कौन ये धनश्री वर्मा?
धनश्री वर्मा का डांस से काफी ज्याद ही लगाव है, साथ ही वो अपने डांस के कारण हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा मशहूर है। साथ ही साथ धनश्री खुद भी एक प्रोफेशनल डांस कोरियोग्राफर हैं और वो अपने डांस से जुड़े वीडियो अपने इंस्टाग्राम के साथ-साथ खुद के यूट्यूब चैनल भी अपलोड करती रहती हैं।