IPL 2024: थ्रिलर मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने दिखाया अपना जलवा, SRH ने अपने घर में RR को दी करारी शिकस्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: थ्रिलर मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने दिखाया अपना जलवा, SRH ने अपने घर में RR को दी करारी शिकस्त

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट झटके जबकि टी नटराजन और कप्तान पैट कमिंस ने दो-दो विकेट हासिल किए।

Sunrisers Hyderabad (Pic Source-X)
Sunrisers Hyderabad (Pic Source-X)

आज यानी 2 मई को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बेहतरीन मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हराया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 201 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत राजस्थान के खिलाफ इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने छह ओवर के भीतर ही 35 रन पर अपने दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। अभिषेक शर्मा इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 12 रन बनाकर आउट हो गए। अनमोलप्रीत सिंह भी पांच रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

हालांकि इसके बाद ट्रेविस हेड और नीतीश रेड्डी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने राजस्थान रॉयल्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। ट्रेविस हेड ने राजस्थान के खिलाफ 44 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 58 रन बनाए जबकि नीतीश रेड्डी ने 42 गेंदों में 3 चौके और 8 छक्कों की मदद से 76* रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

यही नहीं हेनरिक क्लासेन ने 19 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 42* रनों की आक्रामक पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स की ओर से आवेश खान ने चार ओवर में 39 रन देकर दो विकेट झटके जबकि संदीप शर्मा ने चार ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।

रियान पराग और यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेली बेहतरीन पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई और उन्होंने पहले ही ओवर में अपने दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। जोस बटलर और संजू सैमसन बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद यशस्वी जायसवाल और रियान पराग ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 134 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जहां एक तरफ यशस्वी ने 40 गेंदों में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 67 रन बनाए वहीं रियान पराग ने 77 रनों की शानदार पारी खेली।

हालांकि इन दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन पारी के बावजूद राजस्थान इस मैच को अपने नाम नहीं कर पाई। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट झटके जबकि टी नटराजन और कप्तान पैट कमिंस ने दो-दो विकेट हासिल किए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?