मैच से पहले अपने सबसे खास दोस्त से मिल, शुभमन गिल की सारी टेंशन हो गई गायब
आज IPL 2024 में SRH टीम के सामने होगी गुजरात टीम की चुनौती।
अद्यतन - मई 16, 2024 11:21 पूर्वाह्न

इस साल IPL में गुजरात टीम की कप्तानी शुभमन गिल ने की है, हार्दिक के जाने के बाद टीम ने गिल पर भरोसा जताया था। लेकिन गिल की कप्तानी में ये टीम कुछ खास नहीं कर पाई, जिसकी निराशा युवा बल्लेबाज के चेहरे पर साफ नजर आई। वहीं आज GT टीम सीजन का आखिरी लीग मैच खेलने जा रही है, उससे पहले शुभमन के चेहरे पर खुशी देखन को मिली है।
GT टीम पहले ही बाहर है प्लेऑफ की रेस से
जी हां, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो गई है, जहां इस टीम ने 13 मैच में से सिर्फ 5 मैच ही जीते हैं और 7 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले टीम ने साल 2022 में खिताब जीता था, तो साल 2023 में ये टीम चेन्नई से फाइनल मैच हार गई थी। उस समय दोनों सीजन हार्दिक पांड्या इस टीम के कप्तान थे, लेकिन अब पांड्या MI के कप्तान हैं। वैसे हार्दिक भी MI टीम की कप्तानी में फ्लॉप रहे हैं और मुंबई टीम आपको प्लेऑफ में खेलते हुए नजर नहीं आने वाली है।
पुराने दोस्त से मिल शुभमन गिल का दिल हुआ गार्डन-गार्डन
*आज IPL 2024 में SRH टीम के सामने होगी गुजरात टीम की चुनौती।
*मैच से पहले GT के कप्तान शुभमन गिल मिले खास दोस्त अभिषेक शर्मा से।
*दोनों हैं काफी पुराने दोस्त, पंजाब से इन बल्लेबाजों ने खेला है साथ में घरेलू क्रिकेट।
*अभिषेक से मिले काफी खुश नजर आए गिल, काफी देर तक की दोनों ने बातचीत।
शुभमन गिल अपने खास दोस्त से बात करते हुए
मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से मिले
आज के मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, नीतिश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यान्सन, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन
गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।