SRH vs DC Dream 11 Prediction, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट, IPL Match-34 के लिए
आईपीएल 2023 का 34वां मैच हैदराबाद और दिल्ली के बीच खेला जाएगा
अद्यतन - Apr 23, 2023 10:19 pm

IPL 2023, Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals, Dream 11 Prediction: आईपीएल 2023 का 34वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने जा रहा है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
तो वहीं इस मैच में दिल्ली की टीम अपने पिछले प्रदर्शन को दोहरा कर दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी, तो वहीं हैदाराबाद की टीम पिछली दो हारों को भुलाकर, टूर्नामेंट में तीसरी जीत हासिल करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच फैंस को देखने को मिल सकता है।
मैच जानकारी (MATCH DETAILS):
तारीख व दिन– 24 अप्रैल, सोमवार
स्थान- राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
मैच शुरू होने का समय– शाम 7.30 बजे
मौसम– हल्के बादल छाए रहेंगे
किस टीम का जीत का पलड़ा भारी– दिल्ली
मैच के लिए दोनों टीमों (SRH vs DC) की संभावित (Probable) प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):
दिल्ली कैपिटल्स (DC):
डेविड वाॅर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, अमन हकीम खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, मिचेल मार्श, फिल साल्ट (विकेटकीपर), एनरिक नाॅर्खिया, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और इशांत शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):
मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, एडेन मार्करम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वाॅशिंगटन सुंदर, मार्को यान्सेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार और मयंक मारकंडे।
SRH vs DC पिच रिपोर्ट:
स्टेडियम की पिच से बल्लेबाजों को अधिक मदद मिलती हुई नजर आ रही है। पिछली पांच टी-20 मैचों में यहां का पहली पारी का औसत स्कोर 186 रन रहा है। फैंस को एक और रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेगा।
Suggested Playing XI for SRH vs DC Dream11 Fantasy Cricket (इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम):
ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream11 Head to Head League):
फिल साल्ट, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, डेविड वाॅर्नर (कप्तान), एडेन मार्करम, अक्षर पटेल (उपकप्तान), मयंक मारकंडे, एनरिक नाॅर्खिया, कुलदीप यादव और इशांत शर्मा।
ड्रीम 11 ग्रैंड लीग ( Dream11 Grand League):
हेनरिक क्लासेन, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक (कप्तान), डेविड वाॅर्नर, मार्को यान्सेन, एडेन मार्करम (उपकप्तान), अक्षर पटेल, मिचेल मार्श, मयंक मारकंडे, एनरिक नाॅर्खिया और कुलदीप यादव।