SRH vs RR: डेनियल विटोरी के मास्टरस्ट्रोक ने बदला मैच! जीत के बाद पैट कमिंस ने बड़ा खुलासा किया

SRH vs RR: डेनियल विटोरी के मास्टरस्ट्रोक ने बदला मैच! जीत के बाद पैट कमिंस ने बड़ा खुलासा किया

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को क्वालीफायर 2 मुकाबले में 36 रन से हराया। इस जीत के बाद पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में पहुंच गई है।

SRH vs RR (Photo Source: BCCI/IPL)
SRH vs RR (Photo Source: BCCI/IPL)

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को क्वालीफायर 2 मुकाबले में 36 रन से हराया। इस जीत के बाद पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में पहुंच गई है। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स का इस सीजन का सफर खत्म हो गया है। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने जीत का श्रेय डेनियल विटोरी को दिया। उन्होंने बताया कि कैसे मुश्किल हालात में डेनियल विटोरी के फैसले ने गेम बदल दिया। दरअसल, पैट कमिंस ने मयंक मारकंडे से पहले शाहबाज अहमद को गेंदबाजी सौंपी थी, जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया था की आखिर ऐसा क्यों हुआ। 

डेनियल विटोरी के मास्टरस्ट्रोक ने हैदराबाद को दिलाई जीत

पैट कमिंस ने कहा कि डेनियल विटोरी का मास्टरस्ट्रोक शाहबाज अहमद को मयंक मारकंडे से पहले गेंदबाजी कराने का था। इस फैसले ने खेल को पूरी तरह से बदल दिया। शाहबाज अहमद ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए। इसमें यशस्वी जयसवाल, रियान पराग और रवि अश्विन के विकेट शामिल थे।

पैट कमिंस ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के पास दाएं हाथ के बहुत सारे बल्लेबाज हैं, इसलिए हम बाएं हाथ के स्पिनर से गेंदबाजी कराना चाहते थे। इस बीच शाहबाज अहमद हमारे लिए अहम फैक्टर बनकर उभरे। उन्होंने यह भी बताया कि इस मास्टरस्ट्रोक के पीछे डेनियल विटोरी का हाथ था। 

डेनियल विटोरी की सलाह अमूल्य साबित हुई 

मैच के बाद पैट कमिंस ने कहा, ”हमारे खिलाड़ी पूरे सीजन शानदार रहे हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं, टीम में काफी उत्साह है और सीजन की शुरुआत में लक्ष्य फाइनल में पहुंचना था और हमने इसे हासिल कर लिया। हम जानते थे कि हमारी ताकत हमारी बल्लेबाजी है और हम इस टीम के अनुभव को कम नहीं आंकेंगे। हालांकि, भुवी, नटराजन और उनादकट ने मेरा काम आसान कर दिया है।’ साथ ही, शाहबाज़ को एक Impact प्लेयर के रूप में खेलने देने की डैन विटोरी की सलाह हमारे लिए अमूल्य थी।”

अभिषेक शर्मा के बारे में बात करते हुए पैट कमिंस ने कहा, “अभिषेक की गेंदबाजी अद्भुत थी, उन्होंने दाएं हाथ के कुछ बल्लेबाजों को आउट करने की कोशिश की। उन्होंने बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की और दो महत्वपूर्ण विकेट लिए. शाहबाज ने बीच के ओवरों में गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट भी लिए. इस प्रकार इन दोनों स्पिनरों ने हमारी जीत में अहम भूमिका निभाई।”

close whatsapp