RR vs SRH: जोस बटलर पर कप्तानी का रौब दिखाते नजर आए कप्तान सैमसन, सरेआम कर दी बेइज्जती!
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जोस बटलर ने 22 गेंदो में 54 रनों की पारी खेली।
अद्यतन - अप्रैल 3, 2023 11:33 पूर्वाह्न

आईपीएल 2023 का चौथा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन, जोस बटलर और यश्सवी जायसवाल के अर्धशतकीय पारी के दम पर 203 रन बोर्ड पर लगा दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना पाई।
राजस्थान ने 72 रनों से बड़ी जीत हासिल कर सीजन का शानदार आगाज किया। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने कप्तान संजू सैमसन से हैदराबाद की पारी के दौरान एक ओवर डालने की इच्छा जाहिर करते हुए नजर आए।
हैदराबाद के खिलाफ गेंदबाजी करना चाहते थे जोस बटलर
जब सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा करने उतरे तब शुरू से ही राजस्थान के गेंदबाजों ने उनके ऊपर दबाव बनाना शुरू किया। पहले ही ओवर में हैदराबाद ने शून्य के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट और युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं जेसन होल्डर और रविचंद्रन अश्विन के नाम 1-1 विकेट रहा।
सनराइजर्स हैदराबाद 14.5 ओवर में 84 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी थी। उसी दौरान जोस बटलर बॉलिंग एक्शन करते हुए कप्तान संजू सैमसन से एक ओवर डालने की इच्छा जाहिर करते हुए नजर आए। लेकिन संजू सैमसन ने शांति से उन्हें मना कर दिया। सैमसन का रिएक्शन देख बटलर भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए।
यहां देखें बटलर और सैमसन का वो वीडियो-
https://twitter.com/FanIplt20/status/1642519478490771456?s=20
जोस बटलर को गेंदबाजी करने का मौका तो नहीं मिला। लेकिन इस मैच में उन्होंने अपने बल्ले से कहर बरपाया। जोस बटलर ने मात्र 20 गेंदो में अपना अर्धशतक पूरा किया था। पारी के दौरान जोस बटलर और यश्सवी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी हुई।
आईपीएल का पिछला सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार था। टीम ने 2008 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई। ऐसे में टीम इस सीजन निश्चित रूप से उस ट्रॉफी को जीतना चाहेगी। जिसकी झलक हमें पहले मैच में ही देखने को मिली।