भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए श्रीलंका महिला क्रिकेट ने टीम का किया ऐलान - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए श्रीलंका महिला क्रिकेट ने टीम का किया ऐलान

इस सीरीज की शुरुआत तीन टी-20 मुकाबलों से होगी। पहला मुकाबला 23 जून को खेला जाएगा और आखिरी मुकाबला 27 जून को खेला जाएगा।

Sri Lanka women. (Photo by Morgan Hancock/NurPhoto via Getty Images)
Sri Lanka women. (Photo by Morgan Hancock/NurPhoto via Getty Images)

भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट ने 19 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में श्रीलंका का नेतृत्व चमारी अटापट्टू कर रही हैं। श्रीलंका और भारत के बीच तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

इस सीरीज में हसिनी परेरा, ओशाधी रानासिंघे, नीलाक्षी डी सिल्वा और इनोका रानावीरा को मौका दिया गया है। युवा क्रिकेटर विष्मी गुणारत्ने को अभी भी अपना वनडे डेब्यू करना है, लेकिन उनको लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में श्रीलंका टीम में शामिल किया गया है।

पहला मैच इस सीरीज का 23 जून को खेला जाएगा

इस सीरीज की शुरुआत तीन टी-20 मुकाबलों से होगी। पहला मुकाबला 23 जून को खेला जाएगा और आखिरी मुकाबला 27 जून को खेला जाएगा। सभी मुकाबले श्रीलंका के धंबोला में खेले जाएंगे। वहीं अगर वनडे मुकाबलों की बात की जाए तो ये सभी मुकाबले ICC महिला चैंपियनशिप 2022-25 चक्र के अंदर खेले जाएंगे। वनडे सीरीज 1 जुलाई से 7 जुलाई के बीच पल्लेकेले में आयोजित होंगे। भारतीय टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर कर रही हैं।

वीवीएस लक्ष्मण ने भी इस सीरीज से पहले भारतीय महिला टीम से बातचीत की थी। 50 ओवर की सीरीज श्रीलंका के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि वो इस समय ICC महिला चैंपियनशिप में आखिरी स्थान पर काबिज है। हाल ही में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज गंवाया है। ऐसे में श्रीलंका भारत के खिलाफ सीरीज जीतकर  मजबूत कमबैक करना चाहेगी।

वहीं भारतीय टीम भी ICC महिला चैंपियनशिप के तहत पहला मैच खेलगी। टीम का हालिया प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है और इस सीरीज में वो जबरदस्त वापसी करना चाहेगी। मिताली राज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद हरमनप्रीत टीम की बागडोर संभालेंगी। बीसीसीआई ने पहले ही इस दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है।

श्रीलंका की महिला टीम:

चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, ओशाधी रानासिंघे, सुगंदिका कुमारी, नोका रानावीरा, अचिनी कुलसुरिया, हर्षिता समरविक्रम, विष्मी गुणारत्ने, मालसा शेहानी, अमा कंचना, उदेशिका प्रबोधिनी, रश्मि डी सिल्वा, हंसिमा करूणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना, सत्या संदीपनी और तारिका सेवांदी।

close whatsapp