World Cup 2023 के लिए श्रीलंका ने टीम का किया ऐलान, इस स्टार खिलाड़ी को नहीं मिली जगह - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023 के लिए श्रीलंका ने टीम का किया ऐलान, इस स्टार खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

वानिंदु हसरंगा और दुष्मंथा चमीरा चोट के चलते पूरे वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं। 

Srilanka Team (Pic Source-Twitter)
Srilanka Team (Pic Source-Twitter)

5 अक्टूबर से भारत में वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) का आगाज होने वाला है। इसके लिए कई टीमें भारत पहुंच चुकी हैं। वहीं बांग्लादेश को छोड़कर सभी टीमों ने अपने दलों की घोषणा कर दी है। आज श्रीलंका ने भी अपने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। हालांकि, उसे बड़ा झटका लगा है। वानिंदु हसरंगा और दुष्मंथा चमीरा चोट के चलते पूरे वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं।

आगामी वर्ल्ड कप के लिए दसुन शनाका को श्रीलंकाई टीम का कप्तान बनाया गया है, जो पहले से ही टीम की कमान संभाल रहे हैं। हाल ही में एशिया कप 2023 में शनाका की कप्तानी में श्रीलंकाई टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन उसे भारत के खिलाफ करारी शिकस्त मिली।

स्क्वॉड की बात करें तो टीम के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। इसके अलावा दुष्मंथा चमीरा भी स्क्वॉड में जगह नहीं बना पाए हैं। वह भी चोट से उबर नहीं पाए हैं। वहीं चमिका करुणारत्ने को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है। श्रीलंकाई टीम लंबे समय से खिलाड़ियों के चोट से परेशान है और इसी कारण से वर्ल्ड कप के लिए स्क्वॉड की घोषणा देर से हुई।

वहीं श्रीलंकाई स्क्वॉड की बात करें तो जिन खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है, उसमें दिमुथ करुणारत्ने, धनंजय डीसिल्वा, पथुम निसांका, कुसल जेनिथ, दुनिथ वेलालागे, चरिथ असालंका, सदीरा समरविक्रमा, मथीशा पथिराना, कसुन रजिथा, दुशान हेमंथा और लाहिरू कुमारा का नाम शामिल है।

ICC वर्ल्ड कप 2023 के लिए श्रीलंका की टीम इस प्रकार है:

दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कुसल परेरा, दिमुथ करुणारत्ने, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका, दुनिथ वेलालागे, कसुन रजिथा, मथीशा पथिराना और लाहिरू कुमारा, दुशन हेमंथा

रिजर्व : चमिका करुणारत्ने

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?