भारत के खिलाफ डे नाईट टेस्ट से पहले श्रीलंकाई टीम को लग सकता है, बड़ा झटका जिसमें यह महत्वपूर्ण खिलाड़ी रह सकता है, बाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत के खिलाफ डे नाईट टेस्ट से पहले श्रीलंकाई टीम को लग सकता है, बड़ा झटका जिसमें यह महत्वपूर्ण खिलाड़ी रह सकता है, बाहर

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 मार्च को बेंगलुरु में आयोजित किया जायेगा।

Pathum Nissanka
Pathum Nissanka. (Photo by RANDY BROOKS/AFP via Getty Images)

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 मार्च को मोहाली में आयोजित किया गया था, जिसमें मेजबान टीम ने शानदार तरीके से जीत दर्ज की और तीसरे दिन ही मुकाबले को अपने नाम कर लिया। खिलाड़ियों की फिटनेस मेहमान टीम के लिए चिंता का कारण बनी हुई है, पहले टी-20 सीरीज में श्रीलंकाई टीम को एक भी जीत नसीब नहीं हुई और अब टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले टीम को एक बड़ा झटका लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

दरअसल श्रीलंका टीम के दांये हाथ के बल्लेबाज पथुम निसांका चोट के कारण भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से चूक सकते हैं। निसांका ने मोहाली में पहले टेस्ट के दौरान अर्धशतकीय पारी खेली थी, उन्होंने 133 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 61 रन बनाये थे और वह आखिरी तक टीम के लिए खड़े रहे। उस दौरान पूरी टीम 65 ओवरों में केवल 174 रनों पर सिमट गयी थी।

“हम उनकी स्थिति पर नजर रखेंगे”- एसएलसी अधिकारी

श्रीलंका क्रिकेट के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए क्रिकवायर से बातचीत के दौरान बताया कि “निसांका की कुछ पुरानी चोटों के कारण उनकी पीठ में दर्द है, हम उनकी फिटनेस पर नजर रखेंगे लेकिन भारत के खिलाफ दूसरे मुकाबले में उनके खेलने की संभावना नहीं है।”

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर वह चोट के चलते बाहर हो जाते हैं तो टीम प्रबंधन द्वारा किस बल्लेबाज को अंतिम एकादश में शामिल किया जायेगा। श्रीलंका के पास बल्लेबाजों के रूप में दो विकल्प मौजूद हैं। जिसमें पहला नाम अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश चांदीमल का है जिन्होंने अभी तक टीम के लिए अभी तक 64 टेस्ट मैच खेलें हैं और 39.4 के औसत से 4217 रन बनाये हैं, वहीं दूसरा नाम कुसल मेंडिस का है, श्रीलंका के लिए इस बल्लेबाज ने 47 टेस्ट मैच खेले हैं हालांकि मेंडिस ने अभी तक भारत में एक भी मुकाबला नहीं खेला है।

पथुम निसांका ने अपने टेस्ट करियर में कुल 7 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 44.9 के औसत से 494 रन बनाए हैं। टीम प्रबंधन निसांका अनुपस्थिति में अनुभव के चलते दिनेश चांदीमल पर विचार कर सकता है। श्रीलंका और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 12 मार्च को बेंगलुरु में आयोजित किया जायेगा।

close whatsapp