BAN vs SL: टी20 सीरीज जीतने के बाद श्रीलंका ने बांग्लादेश के घावों पर नमक छिड़कने के लिए किया 'टाइम आउट' सेलेब्रेशन, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

BAN vs SL: टी20 सीरीज जीतने के बाद श्रीलंका ने बांग्लादेश के घावों पर नमक छिड़कने के लिए किया ‘टाइम आउट’ सेलेब्रेशन, देखें वीडियो

श्रीलंका ने बांग्लादेश को तीसरे टी20 मैच में 28 रनों से हराया है। 

Sri Lanka (Image Credit- Twitter X)
Sri Lanka (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर है, जहां कल 9 मार्च को दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच सिल्हट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में श्रीलंका ने मेजबान टीम को 28 रनों से हराकर टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है।

दूसरी ओर, टी20 सीरीज जीतने के बाद श्रीलंका ने पोस्ट मैच के दौरान कुछ ऐसा सेलेब्रेशन किया है, जिसकी वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। गौरतलब है कि टी20 सीरीज जीतने के बाद ट्राॅफी के साथ फोटोशूट के समय श्रीलंका की पूरी टीम जिसमें एंजेलो मैथ्यूज भी शामिल थे, वे टाइम आउट का इशारा करते हुए, जीत का जश्न मनाते हुए नजर आए।

बता दें कि पिछले साल भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप में बांग्लादेशी टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने तय समय पर क्रीज पर ना पहुंचने को लेकर मैथ्यूज को ‘टाइम आउट’ करवा दिया था। तो वहीं अब इसी टाइम आउट को लेकर लगता है श्रीलंका की टीम हिसाब चुकता करती हुई नजर आई है।

देखें श्रीलंका क्रिकेट टीम के इस सेलेब्रेशन की वीडियो

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 174 रनों की शानदार पारी खेली। श्रीलंका के लिए विकेटकीपर कुसल मेडिंस ने 86 रनों की शानदार पारी खेली, तो दसुन शनाका ने 19 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं जब बांग्लादेश श्रीलंका से मिले 175 रनों के लक्ष्य पीछा करने उतरी तो नुवान तुषारा की पहले ओवर ली हैट्रिक के बाद उबर ही नहीं पाई। मुकाबले में बांग्ला टाइगर्स 19.4 ओवर में 146 रनों पर ऑलआउट हो गए और मैच को 28 रनों से गंवा दिया। बांग्लादेश के लिए सिर्फ रिसद हुसैन ही 53 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए।

close whatsapp